
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Murder In Delhi : पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर सब्जी मंडी के पास स्कूटी सवार युवक को कार से आए अपराधियों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का नाम रोहित चावड़ा बताया जा रहा है। मृतक गाजीपुर कूड़े घर मैं सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था।
Murder In Delhi : पुलिस ने बताया कि युवक रात में नाइट ड्यूटी से घर वापल लौट रहा था। दरअसल, रोहित चावड़ा नाम का युवक गाजीपुर कचरा घर में सुपरवाइजर की नौकर नौकरी करता था। पुलिस ने बताया कि युवक जब नाइट ड्यूटी करके लौट रहा था, तभी बेलोनो कार से कुछ बदमाश आए और युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


