
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Indian Railway : भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम में दुरुप्रयोग को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के 2.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स आईडी डीएक्टिवट हो चुके हैं। संदिग्ध बुकिंग पैटर्न और फेक यूजर्स की पहचान के बाद IDs डीएक्टिवेट की गई हैं। इन अकाउंट के डीएक्टिव होने से पहले तत्काल टिकट बुकिंग में कई तरह की समस्याएं आ रही थीं।
अक्सर देखा जा रहा था कि तत्काल बुकिंग विंडो खुलने के कुछ ही मिनटों में टिकट गायब हो जाते थे, क्योंकि बॉट्स का यूज करके एजेंट सारे टिकट गायब कर देते थे, जिससे आम यात्री टिकट बुक नहीं कर पाता था। वैसे आईआरसीटीसी ने माना है कि तत्काल टिकटों के तुरंत खत्म हो जाने का मसला केवल कुछ रूट और ट्रेनों में ही देखने को मिलता है। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की समस्या के समाधान के लिए ज्यादा ट्रेनें चलाने और क्षमता बढ़ाने पर प्रयास भी किया जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


