
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Four-storey building collapses in Delhi : दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां एक चार मंजिला इमारत अचानक ढह गई। मलबे में करीब 12 लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तक मलबे से चार लोगों को निकाला जा चुका है। कई लोग अभी भी मलबे में फंसे हैं। उन्हें बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। स्थानीय लोग भी मलबा हटाने में मदद कर रहे हैं। दमकल विभाग के मुताबिक, दिल्ली के सीलमपुर इलाके में एक इमारत ढह गई है। 3 से 4 लोगों को अस्पताल ले जाया गया हैं और लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव कार्य के लिए दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
बता दें कि कल भी आजाद मार्केट इलाके में मेट्रो के जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर के लिए सुरंग निर्माण क्षेत्र में एक जर्जर इमारत गिर गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


