
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Delhi News : दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में हुए विवाद में एक कपल ने आरोप लगाया कि इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट पहनने की वजह से उन्हें एंट्री नहीं दी गई। यह घटना 3 अगस्त को पीतमपुरा मेट्रो स्टेशन के पास स्थित Tubata में हुई। महिला ने कहा के मैंने सलवार-कुर्ता पहना था, इसलिए मुझे अंदर जाने से रोक दिया गया। रेस्तरां स्टाफ ने बदसलूकी भी की।
सीएम रेखा गुप्ता के आदेश पर अधिकारियों ने रेस्टोरेंट के मालिक से बात की और उन्होंने स्वीकार किया है कि वह इस तरह की परिधान आधारित कोई भी नीति नहीं रखेंगे। उन्होंने इसे लेकर एक वीडियो भी जारी किया है और रेस्टोरेंट के बाहर नोटिस भी लगाया है कि भारतीय कपड़ों में जो लोग वहां आएंगे, उनका स्वागत किया जाएगा। दिल्ली सरकार के कला और सस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में कही भी पब्लिक प्लेस में भारतीय परिधान के आधार पर एंट्री में बैन को स्वीकार नही किया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





