
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Death while cleaning sewer : दिल्ली के अशोक विहार में सीवर की सफाई करते समय 4 सफाई कर्मचारी ज़हरीली गैस के संपर्क में आ गए। इनमें से एक की मौत हो गई और 3 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना अशोक विहार इलाके में मंगलवार रात करीब 12 बजे हुई, जब एक अपार्टमेंट के पास सीवर की सफाई हो रही थी। इसी दौरान अचानक ज़हरीली गैस ने चार सफाई कर्मचारियों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से अरविंद (40 वर्ष) की ज़हरीली गैस के संपर्क में आने से मौत हो गई, जबकि 3 कर्मचारी बीमार पड़ गए।
Death while cleaning sewer : दिल्ली पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय अरविंद सबसे पहले सीवर में उतरा। तभी अचानक जहरीली गैस का गुबार फूट पड़ा, जो शायद मीथेन या सल्फर डाइऑक्साइड जैसी घातक गैसों से भरा था। अरविंद को तुरंत बेहोशी ने घेर लिया और वह सीवर के अंदर ही गिर पड़ा। उसके साथी घबरा गए, लेकिन बचाव की कोशिश में तीन अन्य भी गैस के शिकार हो गए। पुलिस ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंची टीम ने किसी तरह बाकी तीनों को बाहर निकाला, लेकिन अरविंद को बचाया नहीं जा सका।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


