
नोएडा (वीकैंड रिपोर्ट)- Day care attendant bit 15-month-old girl with her teeth : यहां सेक्टर-142 पुलिस ने डे केयर में 15 माह की मासूम बच्ची से निर्दयता करने वाली घरेलू सहायिका को हिरासत में लिया है। बच्ची के माता-पिता ने बच्ची के पैर पर निशान देखकर डे केयर की सीसीटीवी फुटेज चेक की। इसमें घरेलू सहायिका उससे निर्दयता करती नजर आई। फुटेज में सहायिका पहले बच्ची को थप्पड़ मारते हुए दिख रही है फिर उसे पटकते और प्लास्टिक के बैट से पीटते नजर आ रही है। उसके बाद वह बच्ची की जांघों पर दांत से काट लेती है। इस पर बच्ची चीखने लगती है। यह सब होने के बावजूद संचालिका मौके पर नहीं पहुंची।
सोसायटी में रहने वाली मोनिका देवी का आरोप है कि वह अपनी बेटी वेदांशी पटेल को रोजाना ब्लिपी डे केयर में दो घंटे भेजती हैं। 4 अगस्त को जब उसे घर लेकर आईं तो वह जोर-जोर से रो रही थी। कपड़े बदलने के दौरान उसकी दोनों जांघों पर दांत के निशान दिखे। इसके बाद वह बच्ची तो लेकर डॉक्टर के पास पहुंचीं। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि ये चोट बाइट (दांत से काटने) के हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





