
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- BMW crushes deputy secretary of finance department : BMW की टक्कर से वित्त विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी नवजोत सिंह की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक BMW कार बीच सड़क पर बुरी तरह से पलटी हुई है और एक बाइक डिवाइडर के पास खड़ी मिली। मृतक के बेटे नवनूर सिंह का आरोप है कि हादसे के बाद उनके पिता को किसी बड़े सुपरस्पेशलिटी अस्पताल या एम्स जैसे संस्थान ले जाने की बजाय 22 किलोमीटर दूर एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां जरूरी सुविधाएं उपलब्ध ही नहीं थीं। उनके माता-पिता को एंबुलेंस की बजाय डिलीवरी वैन में अस्पताल ले जाया गया। सही इलाज न मिलने के कारण पिता की जान चली गई।
नवजोत सिंह अपनी पत्नी के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारा से दर्शन करके घर लौट रहे थे। रास्ते में धौला कुआं के पिलर नंबर 57 से राजा गार्डन की ओर जाते समय एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नवजोत सिंह की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


