

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) DC Visit MSDC : डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कपूरथला रोड पर स्थित लेदर कॉम्प्लेक्स के बहु-कौशल विकास केंद्र के नवीनीकरण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि केंद्र जल्द युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर प्रदान कर सके।
DC Visit MSDC : मुख्यमंत्री पंजाब स.भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके रोजगार के मार्ग प्रशस्त करने की वचनबद्धता को दोहराते हुए, डा.अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित यह केंद्र युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने और रोजगार पाने में मददगार साबित होगा।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के निकट स्थित ल़डकियों के हास्टल को माइग्रेशन स्पोर्ट सेंटर के तौर पर विकसित किया जा रहा है, जहां कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को नौकरी मिलने तक अस्थायी आवास और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, ताकि नौकरी मिलने तक उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
Deputy Commissioner : डा. अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब स.भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार जिला प्रशासन युवाओं को अधिक से अधिक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सार्थक प्रयास कर रहा है और मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा। इस दौरान सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकिलन आर, एक्सियन पी. डब्ल्यू.डी.संदीप कुमार, ब्लॉक मिशन मैनेजर सूरज कलेर आदि भी उपस्थित थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


