

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Chetana Vidyarthi Yatra : जिला प्रशासन ने ‘चेतना विद्यार्थी यात्रा’ के तहत छात्रों को सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का कदम उठाया है। शुक्रवार को छह सरकारी स्कूलों के 150 से अधिक छात्रों ने विभिन्न विभागों का दौरा किया ताकि वे प्रशासनिक प्रक्रियाओं और सरकारी सेवाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
Chetana Vidyarthi Yatra : डा. अग्रवाल ने विद्यार्थियों से चेतना शैक्षिक भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभव को अपने सहपाठियों और अभिभावकों के साथ सांझा करने और इस संबंध में प्रशासन को फीडबैक देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सुझावों को स्कूली बच्चों के लिए इस शैक्षिक भ्रमण को और अधिक लाभदायक बनाने तथा विभागीय कार्यशैली में सुधार लाने के लिए शामिल किया जाएगा। युवाओं को रचनात्मक अवसर प्रदान करने की पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह पहल, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को बिना किताबों के और स्कूलों के बाहर भी सीखने का अवसर दिया जा रहा है, आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।
Chetana Vidyarthi Yatra : उन्होंने बताया कि आज 6 विभिन्न सरकारी स्कूलों के 150 विद्यार्थियों को 25-25 के बैच में विभिन्न सरकारी दफ्तरों में ले जाया गया, जिनमें डी.सी. दफ्तर, एस.डी.एम. दफ्तर जालंधर-1, आर.टी.ओ. कार्यालय, रोजगार विभाग, कोर्ट कॉम्प्लेक्स, एस.बी.आई. बैंक, सीपी कार्यालय, एसएसपी कार्यालय, सेवा केंद्र, सब रजिस्ट्रार कार्यालय शामिल थे, जहां उन्हें सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली और सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि आने वाले दिनों में 14 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को भी ‘चेतना’ परियोजना के तहत जीवन रक्षक कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि बहुमूल्य जीवन बचाया जा सके।
Chetana Vidyarthi Yatra : उल्लेखनीय है कि इस भ्रमण में शामिल स्कूलों में सरकारी कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल (लाडोवाली रोड), राजकीय मॉडल माध्यमिक शिक्षा (लाडोवाली रोड), स्कूल ऑफ एमिनेंस (लाडोवाली रोड), स्कूल ऑफ एमिनेंस (मॉडल टाउन), राजकीय कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल (आबादपुरा), और राजकीय कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल (नेहरू गार्डन) शामिल थे छात्राओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस भ्रमण से उन्हें सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को समझने का अच्छा अवसर मिला, जिसे वे अपने सहपाठियों और परिवार के साथ भी साझा करेंगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


