
चंडीगढ़, 2 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Haryana High Court Bomb Threat : चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा कार्यालय के बाहर हुए हैंड ग्रेनेड हमले के अगले ही दिन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी भरा ई-मेल एसएसपी कार्यालय को प्राप्त हुआ, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।
ड्यूटी ऑफिसर के अनुसार, ई-मेल में हाईकोर्ट परिसर में बम विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत मौके पर तैनात कर दिया गया।
Punjab Haryana High Court Bomb Threat : हाईकोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। सुरक्षा के मद्देनजर आने-जाने वालों की कड़ी जांच की जा रही है। डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड की टीमों ने भी पूरे इलाके की जांच की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी वास्तविक है या महज अफवाह, लेकिन किसी भी तरह का जोखिम न लेते हुए सभी जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। साइबर टीम भी सक्रिय है और ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


