
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- WhatsApp News : अगर आप यह समझते हैं कि WhatsApp कॉलिंग के दौरान आपकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकती तो ये आपकी गलती है। दरअसल आपके आईडी एड्रैस को ट्रैक किया जा सकता है। व्हॉट्सऐप में दिए इस सेफ्टी फीचर को ऑन करना बेहद ही जरूरी है, जिससे आप हमेशा कॉलिंग के दौरान खुद को सेफ रख पाएं. लेकिन सवाल तो यह है कि ये फीचर आखिर सेटिंग्स में मिलेगा कहां? इस फीचर को ढूंढने के लिए आप लोगों को अपने फोन में व्हॉट्सऐप को खोलना होगा, इसके बाद राइड साइड में दिख रहे थ्री डॉट्स पर क्लिक करना होगा।
WhatsApp News : थ्री डॉट्स पर टैप करने के बाद सेटिंग्स पर क्लिक करें, सेटिंग्स खुलने के बाद प्राइवेसी ऑप्शन पर टैप करें. प्राइवेसी ऑप्शन में आप लोगों को एडवांस ऑप्शन में ये फीचर दिखाई देगा, इस फीचर के नाम के आगे एक बटन दिया है जिसे दबाने से ये फीचर आपके व्हॉट्सऐप अकाउंट के लिए ऑन कर दिया जाएगा। इस फीचर के ऑन होने के बाद आपकी सभी कॉल्स व्हॉट्सऐप सर्वर से होकर जाएंगी जिससे आप हमेशा सुरक्षित रहेंगे। WhatsApp लोगों को फैमली-फ्रेंड से जोड़ता है. कंपनी लगातार इसको डेवलप करती रहती है, जिसकी वजह से इसमें लगातार नए फीचर्स जोड़े जाते हैं। इसके अलावा कंपनी ऐप की सिक्योरिटी को भी बढ़ाती रहती है. इस वजह से पुराने डिवाइस में WhatsApp का सपोर्ट खत्म हो जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





