
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – UPI transaction limit increased : यूपीआई का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए आज से कई नियम लागू हो गए हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने UPI ट्रांजैक्शन की लिमिट बढ़ा दी है। इसका फायदा खासतौर पर उन लोगों को होगा जिन्हें रोजमर्रा के बड़े भुगतान जैसे इंश्योरेंस प्रीमियम, लोन EMI, शेयर बाजार निवेश, सरकारी फीस या बड़ी ट्रेवल बुकिंग करनी होती है। UPI यूजर्स आज यानी 15 सितंबर से एक दिन में 10 लाख रुपए तक भुगतान कर सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) पेमेंट की कई कैटेगरी में डेली लिमिट 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दी है।
आज से लागू लेनेदन की सीमा
-श्रेणी प्रति लेन-देन नई सीमा 24 घंटे की नई सीमा
-शेयर बाजार निवेश 5 लाख 10 लाख
-बीमा प्रीमियम 5 लाख 10 लाख
-क्रेडिट कार्ड भुगतान 5 लाख 6 लाख
-आभूषण खरीद 2 लाख 6 लाख
-ट्रैवल 5 लाख 10 लाख
-सरकारी ई-मार्केट प्लेस 5 लाख 10 लाख
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


