
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- These things have become cheaper from Today : शारदीय नवरात्र के साथ आज देश में आज से बड़े बदलाव होने जा रहे है। रोजमर्रा की चीज़े सस्ती हो जाएंगी। जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक के फैसले के बाद अब आज से लागू हो रहे हैं। जिन पर अब जीरो जीएसटी लगेगा, उनमें प्रमुख तौर पर फूड प्रोडक्ट शामिल हैं। 5% से 18% तक के स्लैब में आने वाले कई प्रोडक्ट को जीएसटी फ्री कर दिया है। इनमें यूएचटी दूध, छेना-पनीर, पिज्जा, सभी तरह की ब्रेड, रेडी टू ईट रोटी, रेडी टू ईट पराठा हैं।
जीएसटी की नई दरों के लागू होने के बाद 350 सीसी और उससे कम क्षमता वाली मोटरसाइकिल, स्कूटर पर जीएसटी की दर 18 फीसदी हो गई हैं। अभी तक इन पर 28 फीसदी की दर से जीएसटी लिया जाता था। वहीं 1200 सीसी और उससे कम क्षमता वाली पेट्रोल इंजन वाली कारों पर भी जीएसटी को 28 की जगह 18 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा 1500 सीसी से कम क्षमता वाली डीजल इंजन वाली कारों पर भी जीएसटी कम हो गया है। जिससे इनकी कीमत में भी कमी आ गई है।
पैकेटबंद खाद्य पदार्थों जैसे आटा, चावल, दाल, बिस्कुट, नमकीन पर पहले 12% या 18% जीएसटी लगता था। अब इन्हें घटाकर 5% वाले स्लैब में डाल दिया गया है। इससे चार सदस्यीय परिवार को हर महीने औसतन 1,800 रुपये और सालाना करीब 40 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


