
वॉशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट) : Tariff dispute: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ विवाद हल होने तक भारत के साथ किसी भी व्यापार वार्ता से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जब तक टैरिफ विवाद का समाधान नहीं हो जाता, तब तक भारत के साथ कोई व्यापार वार्ता नहीं होगी। डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को एक कार्यकारी आदेश (एग्जीक्यूटिव ऑर्डर) जारी कर भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया, जिससे कुल लेवी (टैरिफ) 50% तक बढ़ गई। डोनाल्ड ट्रंप ने इस अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ के पीछे भारत द्वारा रूसी तेल के चल रहे आयात को वजह बताया है।
बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच फरवरी 2025 से द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर वार्ता हो रही है। व्यापार वार्ता का मकसद साल 2030 तक भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार को 500 बिलियन डॉलर तक बढ़ाना है, लेकिन कृषि, डेयरी प्रोडक्ट्स पर टैरिफ और रूस के साथ भारत की ट्रेड डील जैसे मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है। अगस्त 2025 के अंत में छठे दौर की बातचीत प्रस्तावित थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने वार्ता से इनकार कर दिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





