
मुंबई, 13 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Stock Market Crash : अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर भारतीय शेयर बाजार पर साफ दिखा। सोमवार को बाजार खुलते ही भारी गिरावट दर्ज की गई और बीते सप्ताह की तेजी पर ब्रेक लग गया।
BSE Sensex 1600 अंकों से ज्यादा टूटकर 75,937 के स्तर पर खुला और कुछ ही देर में 75,868 तक फिसल गया। वहीं Nifty 50 भी करीब 490 अंकों की गिरावट के साथ 23,589 पर पहुंच गया।
युद्ध तनाव का बाजार पर असर
विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता विफल होने और तेल की कीमतों में तेज उछाल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इससे बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली।
दिग्गज शेयरों में गिरावट
इस गिरावट के दौरान InterGlobe Aviation (IndiGo), Bajaj Finance, Asian Paints और HDFC Bank जैसे बड़े शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई।
Stock Market Crash : निवेशकों में घबराहट
ओपनिंग के साथ आई इस गिरावट ने निवेशकों के बीच घबराहट बढ़ा दी है। खासकर वैश्विक अनिश्चितता और तेल की बढ़ती कीमतें बाजार के लिए बड़ा जोखिम बनकर उभर रही हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक हालात स्थिर नहीं होते, तब तक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


