
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – SPAM calls : सरकार ने स्कैम के बढ़ते मामलों से छुटकारा पाने के लिए स्वदेशी स्पैम ब्लॉकिंग सॉल्यूशन तैयार किया है। इसके जरिए जियो, एयरटेल, वोडाफोन, बीएसएनएल यूजर्स को स्पैम कॉल्स से निपटने में मदद मिलेगी। गृह मंत्रालय (MHA) ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स से तीन महीने के ट्रायल पर स्वदेशी स्पैम ब्लॉकिंग सॉल्यूशन लागू करने के लिए कहा है। दरअसल मोबाइल यूजर्स अक्सर ही स्पैम कॉल्स से परेशान रहते हैं। ये न सिर्फ प्रमोशनल और मार्केटिंग वाले होते हैं। बल्कि फ्रॉड्स भी लोगों को ऐसे कॉल्स के जरिए अपना शिकार बना लेते हैं। ऐसे में इनसे बचने के लिए सावधान रहना तो जरूरी है ही। साथ ही इनसे परेशान होने से बचने के लिए इन्हें ब्लॉक करना भी जरूरी होता है। स्पैम कॉल को ब्लॉक करने का सबसे आसान तरीका है अपने नंबर को नेशनल कस्टमर प्रेफरेंस रजिस्टर (NCPR) में रजिस्टर करना, जिसे पहले नेशनल डू नॉट कॉल रजिस्ट्री (NDNC) के नाम से जाना जाता था। यह सर्विस यूजर्स को टेलीमार्केटिंग कॉल मिलने से रोकती है।
DND सर्विस ऐसे करें एक्टिव:
-अपना SMS ऐप ओपन करें और ‘START’ टाइप करें और इसे 1909 पर भेजें।
-इसके बाद आपको बैंकिंग, हॉस्पिटैलिटी आदि जैसी कैटेगरी की एक लिस्ट मिलेगी, जिनमें से हर का एक यूनिक कोड होगा।
-आप जिस कॉल को ब्लॉक करना चाहते हैं, उसकी कैटेगरी के कॉरेस्पॉन्डिंग कोड के साथ जवाब दें।
इस प्रोसेस के बाद आपको एक कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा और DND सर्विस 24 घंटे के भीतर एक्टिव हो जाएगी।
-ये सर्विस बैंकों या सर्विस प्रोवाइडर्स के जरूरी अलर्ट को प्रभावित किए बगैर थर्ड पार्टी से अनवांटेड कमर्शियल कॉल्स को प्रभावी ढंग से रोकती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


