
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट) – Sensex Market : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती बाजार में गिरावट के साथ ओपन हुआ, लेकिन 10 बजकर 7 मिनट तक 500 अंक टूट गया। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 511.36 अंक की गिरावट के साथ 80,111.90 पर ट्रेड कर रहा है। 1 घंटे में ही निवेशकों के हजारों करोड़ रुपये डूब गए हैं।
घरेलू शेयर मार्केट क्या आज ट्रंप टैरिफ की मार झेल पाएगा? यह सवाल आज निवेशकों के मन में है। तो बता दें भारतीय वस्तुओं पर उच्च अमेरिकी टैरिफ पर चिंता और ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बाद शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के कमजोर नोट पर खुलने के आसार हैं। एशियाई बाजारों में शुक्रवार को मिलाजुला कारोबार हुआ, जिसमें जापान का टॉपिक्स ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। जापान के निक्केई 225 ने 1.93 प्रतिशत की रैली की, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स में 1.42 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


