
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Sensex Market : महाशिवरात्रि की छुट्टी के बाद गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 231.97 अंक चढ़कर 74,834.09 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 65.75 अंक मजबूत होकर 22,613.30 पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 87.33 पर आ गया।
Sensex Market आज सुबह 09.20 बजे तक सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की 12 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे और एक कंपनी का शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहा था। आज निफ्टी 50 की 50 में से 28 कंपनी के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और 17 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले जबकि 5 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के साथ खुले।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


