
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Rules Changed From 1st March 2026 : रविवार, 1 मार्च से देशभर में कई अहम नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम जनता की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग, यूपीआई ट्रांजैक्शन, सिम बाइंडिंग सिस्टम और एलपीजी-सीएनजी-पीएनजी की कीमतों से जुड़े नए नियम लागू किए जाएंगे। आइए जानते हैं इन बदलावों की पूरी जानकारी।
ऑनलाइन जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग का नया नियम
1 मार्च से रेल यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बदलाव होगा। अब यात्री भारतीय रेल के UTS ऐप से जनरल क्लास और प्लेटफॉर्म टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। इन टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग अब केवल RailOne मोबाइल ऐप के जरिए ही संभव होगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते नया ऐप डाउनलोड कर लें।
Rules Changed From 1st March 2026 : UPI ट्रांजैक्शन के लिए बढ़ेगी सुरक्षा
डिजिटल भुगतान को और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार 1 मार्च से नए नियम लागू कर रही है। अब बड़े अमाउंट के ट्रांजैक्शन के लिए सिर्फ UPI PIN पर्याप्त नहीं होगा। नई व्यवस्था के तहत UPI PIN के साथ बायोमेट्रिक या मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया जाएगा। इससे ऑनलाइन फ्रॉड पर रोक लगाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
सिम बाइंडिंग का नया नियम
साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए 1 मार्च से सिम बाइंडिंग सिस्टम लागू किया जाएगा। इसके तहत WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप सीधे मोबाइल सिम से लिंक होंगे। अगर यूजर मोबाइल से सिम निकाल देता है, तो ये ऐप तुरंत काम करना बंद कर देंगे। सिम हटाने के बाद वाई-फाई या हॉटस्पॉट के जरिए भी इनका उपयोग संभव नहीं होगा।
LPG, CNG, PNG कीमतों में बदलाव संभव
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 मार्च को भी इन ईंधनों की कीमतों में बढ़ोतरी या कटौती की घोषणा हो सकती है।
Rules Changed From 1st March 2026 : क्या करें आम लोग?
-
RailOne ऐप डाउनलोड कर लें
-
बड़े UPI ट्रांजैक्शन से पहले नई ऑथेंटिकेशन व्यवस्था समझ लें
-
मैसेजिंग ऐप्स के लिए सिम एक्टिव रखें
-
गैस सिलेंडर की बुकिंग से पहले नई कीमत जरूर चेक करें
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


