
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – PM launches Rs 90 coin : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को शुरू हुए 90 साल बीत गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 90 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया है। बता दें, देश में 90 रुपए का सिक्का पहली बार जारी किया गया है। इस सिक्के की खासियत ये है कि इसे शुद्ध चांदी से बनाया गया है। वहीं, इसके अलावा इसमें 40 ग्राम चांदी का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इसके दाईं ओर हिन्दी और बाईं ओर अंग्रेजी में भारत लिखा होगा। इसके एक तरफ आरबीआई का लोगो होगा और ऊपरी परिधि पर हिन्दी में और निचली परिधि पर अंग्रेजी में भारतीय रिजर्व बैंक लिखा है। लोगो के नीचे आरबीआई @ 90 लिखा होगा। इस 90 रुपए के सिक्के का वजन 40 ग्राम होगा जो कि 99.9 फीसदी शुद्ध चांदी से बना है।
PM @narendramodi issued a special ₹90 coin to mark 90 years of RBI & praised the bank for playing a key role in India's economic growth, maintaining a balance between growth & inflation!
Head to the 'Your Voice' section of the Volunteer module on the NaMo App to know more on…
— narendramodi_in (@narendramodi_in) April 1, 2024
PM launches Rs 90 coin : इस 90 रुपए के सिक्का लॉन्च होने के बाद इसे अंकित मूल्य से अधिक प्रीमियम पर बेचा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सिक्के की अनुमानित कीमत 5200 से 5500 रुपए के आसपास होने की संभावना है. इस सिक्के को लेकर देशभर के बैंककर्मियों सहित सिक्कों के संग्रहकर्ताओं में काफी उत्साह है। 19 मार्च 2024 को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने इस सिक्के को जारी करने के लिए गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया था।
Join us for the commemoration of the 90th year of Reserve Bank of India (RBI@90). Address by Hon’ble Prime Minister @narendramodi and by Hon’ble Finance Minister @nsitharaman. Welcome address by RBI Governor @dasshaktikanta.
Watch Live at: https://t.co/jtuBmtDZDz
#RBI@90…— ReserveBankOfIndia (@RBI) March 31, 2024
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





