
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Petrol Diesel Rate : 1 फरवरी को आम बजट है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 8वां बजट पेश करेंगी। इसमें 6 बड़ी घोषणाएं की जा सकती हैं। उम्मीद है कि बजट में घोषणाओं से पेट्रोल डीजल सस्ते हो सकते हैं। एक्साइज ड्यूटी में कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतें घट सकती है। अभी पेट्रोल पर 19.90 रुपए और डीजल पर 15.80 रुपए ड्यूटी लगती है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़े पार्ट्स की इम्पोर्ट ड्यूटी घट सकती है। अभी इस पर 20% ड्यूटी लगती है। इससे मोबाइल जैसे आइटम सस्ते हो सकते हैं। गोल्ड-सिल्वर पर इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जा सकती है। अभी इस पर 6% ड्यूटी लगती है। इससे सोना-चांदी के दाम बढ़ सकते हैं।
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 105.01 रुपये और डीजल 91.82 रुपये प्रति लीटर
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


