
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Notice issued to Google and Meta : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप्स पर शिकंजा कस दिया है। इस मामले में कार्रवाइयों की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ईडी ने गूगल और मेटा को नोटिस जारी किया है। ईडी का आरोप है कि दोनों कंपनियों ने इन ऐप्स के विज्ञापनों को प्रमुखता से दिखाया है। इस पूरे मामले में यह पहली बार है जब भारत में काम कर रही किसी बड़ी टेक कंपनी को सट्टेबाजी जैसे मामलों में सीधे तौर पर जवाबदेह ठहराया जा रहा है। ED की यह कार्रवाई ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ चल रहे व्यापक अभियान का हिस्सा है, जिसमें कई बड़े नामों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की भूमिका की जांच की जा रही है।
हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने तेलंगाना के कई बड़े सितारों के खिलाफ सट्टाबाजी ऐप्स मामले को लेकर केस दर्ज किया है, जिसमें विजय देवरकोंडा से लेकर राणा दग्गुबाती और प्रकाश राज जैसे अभिनेता शामिल हैं। हैदराबाद में साइबराबाद पुलिस ने इस मामले में 29 सितारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन सितारों का कनेक्शन कथित सट्टेबाजी आवेदन घोटाले से बताया जा रहा है। इसके अलावा पिछले दिनों ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ छापेमारी की गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





