
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Lalit Modi Vanuatu citizenship cancelled : इंडियन प्रीमियर लीग के पूर्व चेयरमैन और भगोड़े ललित मोदी को झटका लगा है। उसकी वानुअतु की नागरिकता रद्द होगी। वानुअतु के प्रधानमंत्री जोथम नापाट ने नागरिकता आयोग को ललित मोदी को जारी पासपोर्ट रद्द करने का आदेश दिया है।
Lalit Modi Vanuatu citizenship cancelled यह फैसला उन रिपोर्ट्स के आधार पर लिया गया है, जिनमें ये दावा किया गया था कि ललित मोदी भारत में प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश कर रहा है। इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया में कई रिपोर्ट छपी थीं। भारतीय एजेंसियां ललित मोदी को आईपीएल प्रमुख के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपये के गबन के आरोपों में खोज रही हैं। ललित मोदी 2010 में भारत छोड़कर लंदन में रहा है। उसने अपना भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए 7 मार्च को आवेदन दिया। इस बात की पुष्टि भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने की है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


