
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price Update : सोने-चांदी की कीमतों में इन दिनों उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर आज भी सोना और चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है।
सोना 155,336 रु/10 ग्राम पर पहुंचा
आज शुक्रवार, 20 फरवरी को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है। 2 अप्रैल 2026 की एक्सपायरी वाला सोना आज सुबह ₹517.00 (0.33%) की बढ़त के साथ ₹1,55,336.00 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
चांदी के भाव में भी तेजी
चांदी की कीमतों में भी आज उछाल आया है। 5 मार्च 2026 की एक्सपायरी वाली चांदी ₹3,215.00 (1.33%) की बढ़त के साथ ₹2,44,608.00 प्रति किलो के स्तर तक पहुंच गई है।
Gold-Silver Price Update : निवेशकों की नजर Federal Reserve की रणनीति पर
सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की पैनी नजर अमेरिकी केंद्रीय बैंक Federal Reserve की जनवरी बैठक के मिनट्स पर बनी हुई है। दस्तावेजों में संकेत मिले हैं कि नीति-निर्माताओं के बीच आगे ब्याज दरों में कटौती को लेकर मतभेद है। कुछ अधिकारी अतिरिक्त कटौती पर रोक लगाने के पक्ष में हैं, जबकि अन्य का मानना है कि अगर महंगाई नियंत्रण में रहती है तो ढील दोबारा शुरू की जा सकती है। सोना-चांदी की कीमतों में यह बदलाव वैश्विक और घरेलू आर्थिक संकेतकों के बीच संतुलन की वजह से आता है, जिसकी वजह से कमोडिटी मार्केट में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ती जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


