
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : जालंधर सराफा बाजार ने शुक्रवार को सोना और चांदी के नए भाव जारी कर दिए हैं। ताजा दरों के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 1,64,300 रुपये दर्ज की गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,52,800 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है और सराफा बाजार में इसका भाव 2,73,700 रुपये दर्ज किया गया है।
इसी बीच कमोडिटी बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर भी सोना-चांदी के दाम में उछाल देखा गया। यहां 10 ग्राम सोना 1,268 रुपये की बढ़त के साथ 1,60,941 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी की कीमत में 5,241 रुपये की तेजी आई और एक किलोग्राम चांदी का भाव 2,67,432 रुपये तक पहुंच गया।
Gold-Silver Price : सराफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और मांग में बढ़ोतरी के कारण सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी बाजार की स्थिति के अनुसार दामों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


