
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-Silver Price : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए सोमवार को नए भाव जारी कर दिए गए हैं और कीमती धातुओं की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,70,000 रुपये तक पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 1,58,100 रुपये पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी का रेट बढ़कर 2,92,800 रुपये प्रति किलो हो गया है। लगातार बढ़ते दामों के चलते सराफा बाजार में खरीदारी पर असर देखने को मिल रहा है।
विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और घरेलू मांग के कारण कीमती धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव जारी है। खासकर ईरान-इजरायल तनाव के बीच सोमवार (2 मार्च) को सोने-चांदी के वायदा भाव में भी तेज उछाल दर्ज किया गया। दोनों धातुएं बढ़त के साथ खुलीं और वैश्विक बाजार में भी मजबूती का रुख बना रहा।
Gold-Silver Price : बाजार विश्लेषकों का कहना है कि जब वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं। सोना और चांदी को पारंपरिक रूप से सुरक्षित निवेश माना जाता है, इसलिए तनावपूर्ण माहौल में इनकी मांग बढ़ जाती है, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिलता है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और डॉलर की चाल के आधार पर सोना-चांदी के भाव में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


