
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Gold–Silver Price : सप्ताह की शुरुआत के साथ ही कीमती धातुओं के दामों में उछाल देखने को मिला है। सोमवार सुबह चांदी में बड़ी तेजी देखने को मिली, जबकि सोना भी मजबूत हुआ है, हालांकि सोने की बढ़त चांदी की तुलना में कम रही। सुबह करीब 10:20 बजे सोने में 967 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत में लगभग 3000 रुपये प्रति किलो का उछाल आया।
Gold Price Today: कितने पर पहुंचा सोना?
सुबह 10:30 बजे तक एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव
1,27,980 प्रति 10 ग्राम रहा, जो पिछले दिन की तुलना में 967 की बढ़त दर्शाता है।
- आज का लो लेवल: ₹1,27,895 प्रति 10 ग्राम
- आज का हाई लेवल: ₹1,27,980 प्रति 10 ग्राम
सोने के दाम सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के साथ मजबूत रुख बनाए हुए हैं।
Silver Price Today: कितनी बढ़ी चांदी की कीमत?

सोमवार सुबह चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
10:30 बजे एमसीएक्स पर चांदी का भाव:
- 1,74,433 प्रति किलो
- बढ़त: 2,796 प्रति किलो
आज के दौरान चांदी ने:
- लो लेवल: 1,73,211 प्रति किलो
- हाई लेवल: 1,75,502 प्रति किलो छुआ
तेजी के साथ चांदी के दाम दोबारा ऊँचे स्तरों की ओर बढ़ते नजर आए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


