
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Big relief to Paytm Payments Bank.. संकट से गुजर रहे पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Bank) को बड़ी राहत मिल गई है। आरबीआई ने उनके ऑपरेशन्स को बंद करने के लिए ज्यादा समय दे दिया है। रॉयटर्स के मुताबिक, मूल कंपनी पेटीएम को अपने कुछ पॉपुलर प्रॉडक्ट्स को चालू रखने और मौजूदा संकट से बचने के लिए एक नए बैंकिंग पार्टनर मिल गया है।
Big relief to Paytm Payments Bank.. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने जनवरी में वन97 कम्युनिकेशंस (ओसीएल) के सहयोगी पेटीएम पेमेंट्स बैंक को आदेश दिया था कि वह 29 फरवरी से अपने खातों या वॉलेट में कोई भी नई जमा राशि न ले। आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि अब इस समय सीमा को 15 मार्च तक बढ़ा दिया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





