
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) – Anil Ambani in trouble, CBI raids on his premises : रिलायंस कम्युनिकेशंस पर CBI का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इसी संबंध में अनिल अंबानी के ठिकानों पर सीबीआई रेड हुई है। SBI से 2000 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड का मामला दर्ज है। मुंबई में RCOM और अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर CBI की छापेमारी चल रही है। 13 जून 2025 को SBI ने अकाउंट को फ्रॉड घोषित किया था। मामला 2017 से 2019 के बीच यस बैंक द्वारा अनिल अंबानी से जुड़े रिलायंस ग्रुप की कंपनियों को दिए गए करीब 3,000 करोड़ रुपए के लोन से जुड़ा है। शुरुआती जांच में पता चला था कि इन लोन्स को कथित तौर पर फर्जी कंपनियों और ग्रुप की अन्य इकाइयों में डायवर्ट किया गया। जांच में यह भी सामने आया कि यस बैंक के बड़े अधिकारियों को शायद रिश्वत दी गई है।
सीबीआई से पहले ईडी ने भी अनिल अंबानी से पूछताछ की थी। बैंक फ्राड मामले में ईडी ने कुछ दिन पहले ही अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए बुलाया था। उस दौरान अनिल अंबानी से ईडी ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में 17,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले को लेकर कई घंटे तक पूछताछ की थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





