अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi Chief Minister Rekha Gupta in Amritsar : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और अपने कैबिनेट साथियों के साथ श्री हरमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंचीं। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब की परिक्रमा में स्थित छबील पर जुठे बर्तनों को साफ करने की सेवा की जहां मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी उनके साथ मौजूद रहे। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री रवेश वर्मा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा वगैरह मौजूद थे। श्री दरबार साहिब पहुंचने के दौरान, BJP…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Winter session of Parliament : लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह चर्चा न सिर्फ सदन के कमिटमेंट को दिखाती है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा का ज़रिया भी बन सकती है। उन्होंने कहा कि आज देश सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती भी मना रहा है। गुरु तेग बहादुर जी की 150वीं शहादत की वर्षगांठ भी मना रहा है। वंदे मातरम के 150 साल के सफ़र ने कई पड़ाव पार किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि यह हमारे लिए गर्व…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- 328 saroops of Sri Guru Granth Sahib Ji are missing : सिख समुदाय की अंतर-आत्मा पर लगे गहरे घावों को भरने और लंबे समय से न्याय की चल रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 पावन सरूपों (पवित्र ग्रंथ) के गुम होने के संबंध में 16 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस संबंध में स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब सरकार किसी भी धर्म की बेअदबी को बर्दाश्त नहीं करेगी और इस तरह के घृणित अपराध…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- A horrific accident near Ladhowal : रविवार देर रात लुधियाना के लाडोवाल के पास एक तेज रफ्तार कार का कंट्रोल बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दो नाबालिग लड़कियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार बुरी तरह डैमेज हो गई। बताया जा रहा है कि सभी जगरांव इलाके के रहने वाले थे। सूचना मिलने पर लाडोवाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, कार में तीन लड़के और दो नाबालिग…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Indigo crisis : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का फ़्लाइट ऑपरेशन आज सातवें दिन भी नॉर्मल नहीं हो सका। सुबह 9 बजे तक दिल्ली, श्रीनगर, हैदराबाद और बेंगलुरु एयरपोर्ट से 200 से ज़्यादा फ़्लाइट कैंसिल हो गईं। एयरलाइन ने एक दिन पहले 650 से ज़्यादा फ़्लाइट कैंसिल की थीं। हालांकि, कंपनी ने अपनी 2,300 रोज़ाना की फ़्लाइट में से 1,650 फ़्लाइट ऑपरेट करने का दावा किया है। इंडिगो के CEO पीटर अल्बर्स ने कहा कि हालात सुधर रहे हैं। 10 दिसंबर तक नेटवर्क के स्टेबल होने की उम्मीद है। इससे पहले, कंपनी ने 10 से…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- 120 bus drivers dismissed : चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) एडमिनिस्ट्रेशन ने लंबे समय से काम कर रहे 120 बस ड्राइवरों को नौकरी से निकाल दिया है, जिससे ड्राइवरों में एडमिनिस्ट्रेशन के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हुआ, जिसके चलते इन ड्राइवरों ने सोमवार सुबह से ही डिपो नंबर-2 के गेट पर धरना दिया और बसों को चलने से रोक दिया। बसें न चलने से शहर की लोकल बस सर्विस में दिक्कतें आईं। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) की लोकल बसों से निकाले गए 120 ड्राइवरों ने आरोप लगाया कि एडमिनिस्ट्रेशन ने उन्हें नई इलेक्ट्रिक बसों या लंबे रूट की…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Bihar 1 rupee land scheme : बिहार में उद्योग लगाने का सपना देख रहे उद्यमियों के लिए बड़ी खुशख़बरी है। राज्य सरकार ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए ‘बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025’ के तहत निवेशकों को मात्र 1 रुपये के टोकन अमाउंट पर जमीन उपलब्ध कराने की ऐतिहासिक घोषणा की है। महंगी जमीन से परेशान उद्योग जगत के लिए यह कदम गेम-चेंजर साबित हो सकता है। योजना का लाभ उठाने के लिए 31 मार्च 2026 तक आवेदन अनिवार्य है। किसे मिलेगी 1 रुपये में जमीन? सरकार का यह लाभ सभी उद्यमियों के लिए नहीं है,…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Sara Khan-Krish Pathak wedding : ‘बिदाई’ फेम एक्ट्रेस सारा खान और रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। सारा और कृष ने 5 दिसंबर को हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से शादी रचाई। सारा खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग एल्बम की खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा—“कुबूल है से सात फेरों तक… हमारे प्यार ने अपनी कहानी खुद लिखी है, और हम दोनों की दुनिया ने हां कहा।” Sara Khan-Krish Pathak wedding : बताया जा रहा है कि यह जोड़ा…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – Sholay Re-release : भारतीय सिनेमा की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक ‘शोले’ की गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन को एक और ऐतिहासिक पड़ाव मिल गया है। 12 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज़ होने वाली ‘शोले: द फाइनल कट’ का ट्रेलर जारी हो चुका है, और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर नॉस्टैल्जिया और उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है। इस बार दर्शकों को पहली बार फिल्म का ओरिजिनल अनकट वर्जन बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। फिल्म को 4K क्वालिटी में रीस्टोर किया गया है, साथ ही डॉल्बी 5.1 साउंड के साथ तकनीकी रूप से अपग्रेड किया गया है। हर फ्रेम…
Weekly Horoscope 07-13 Dec 2025 मेष राशि / Weekly Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ मिलाजुला रहेगा। पुरानी समस्याएँ बनी रह सकती हैं, जिससे मन खिन्न हो सकता है। कार्यों में बाधाएँ और मित्रों का अपेक्षित सहयोग न मिलना निराशा पैदा कर सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है, जो थकान भरी और कम लाभदायक होगी। सप्ताह का मध्य स्वास्थ्य के लिए कमजोर रहेगा। व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा, जबकि नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपने सीनियर-जूनियर…
