कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट) : Child sexual assault : कपूरथला में एक शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी साथी महिला की बेटी के साथ अभद्र हरकत की। आरोपी मनप्रीत सिंह बतरा, जो पिछले 9 वर्षों से पीड़िता महिला के साथ लिविंग रिलेशनशिप में था, पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और उसकी तलाश जारी है। पीड़िता महिला ने बताया कि मनप्रीत सिंह ने सरकारी दस्तावेजों में भी खुद को उनका साथी दिखा रखा था। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने उनकी नाबालिग बेटी के साथ लगातार दुर्व्यवहार किया। नाबालिग ने बयान में कहा कि आरोपी…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Gold-Silver Price Today : सोना-चांदी की कीमतों में तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। 12 दिसंबर 2025 को भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम शुद्ध सोने का रेट 1,30,000 रुपये के पार पहुंच गया है। वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 1,92,000 रुपये प्रति किलो से अधिक दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, शुक्रवार, 12 दिसंबर को सुबह 995 शुद्धता वाला सोना 1,30,046 रुपये प्रति 10 ग्राम और 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट सोना 1,19,601 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। Gold-Silver Price Today : चांदी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : ChatGPT 5.2 Launched : ओपनएआई ने ChatGPT 5.2 एआई मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इस नए मॉडल को दुनियाभर में उपलब्ध कराया गया है और दावा किया गया है कि यह पुराने मॉडलों की तुलना में अधिक सक्षम है। ChatGPT 5.2 कोडिंग से लेकर जटिल सवालों तक को बेहतर तरीके से समझकर जवाब दे सकता है। इसके जरिए यूजर्स अब कई नए काम करवा सकेंगे, जैसे स्प्रेडशीट तैयार करना या मुश्किल प्रोजेक्ट्स हैंडल कराना। ChatGPT 5.2 तीन अलग-अलग मॉडल्स में उपलब्ध है। ChatGPT 5.2 का सपोर्ट ChatGPT 5.2 को तीन मॉडल्स के लिए पेश किया गया…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Fake Loan Apps : आजकल ऑनलाइन लोन लेना आम हो गया है, लेकिन इसके साथ साइबर फ्रॉड के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि नकली लोन ऐप्स अब सिर्फ एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर ही नहीं, बल्कि Apple App Store पर भी देखने को मिल रहे हैं। गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाली सरकारी साइबर एजेंसी Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) ने इस बढ़ते खतरे को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। जारी अलर्ट में Tinne Loan, Rishna Loan, Ambala Cash जैसी ऐप्स को फेक और संदिग्ध बताया गया है। ये ऐप्स खुद को…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Jio Recharge Offer : किफायती रिचार्ज प्लान्स के लिए मशहूर रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने करोड़ों ग्राहकों को खुश कर दिया है। कंपनी ने ऐसा प्लान पेश किया है जो लंबी वैलिडिटी के साथ कई प्रीमियम बेनिफिट्स भी मुफ्त में देता है। जियो के पोर्टफोलियो में शामिल यह 90 दिनों वाला प्लान इन दिनों काफी चर्चा में है, क्योंकि इसकी दैनिक लागत केवल लगभग 10 रुपये है, जबकि इसके बदले ग्राहकों को करीब 35,100 रुपये मूल्य के डिजिटल फायदे फ्री मिल रहे हैं। यह लोकप्रिय प्रीपेड प्लान 899 रुपये में उपलब्ध है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है…
Today Horoscope for 13 Dec 2025 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक और शुभ संकेतों से भरा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं और आर्थिक स्थिति में भी सुधार के योग बन रहे हैं। अचानक कोई सुखद परिवर्तन आपका दिन बेहतर बना सकता है। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होने की संभावना है। बेरोजगार लोगों को भी किसी अच्छी खबर की प्राप्ति हो सकती है। अविवाहित या सिंगल जातकों के लिए आज साथी की तलाश पूरी होने के…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Vinesh Phogat big decision : खेल जगत से बड़ी खबर सामने आई है। महिला रेसलर विनेश फोगाट ने संन्यास वापस लेकर कुश्ती में लौटने का फैसला लिया है। वह 2028 में लॉस एंजिलिस ओलिंपिक में हिस्सा लेना चाहती हैं। विनेश ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि लोग मुझसे पूछते रहे कि क्या पेरिस मेरा आखिरी सफर था? लंबे समय तक मेरे पास इसका जवाब नहीं था। मुझे मैट से, दबाव से, उम्मीदों से। यहां तक कि अपनी महत्वाकांक्षाओं से…
पटियाला/फतेहगढ़ साहिब (वीकैंड रिपोर्ट)- CM Mann inspected the roads : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पटियाला जिले में रीतखेड़ी लिंक रोड के निर्माण में अनियमितताएं पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा उसकी सभी अदायगियां तुरंत रोकने के आदेश दिए। जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री ने आज तीन निर्माणाधीन सड़कों की जांच की, जिनमें से दो सड़कों का निर्माण कार्य सही पाया गया, जबकि एक सड़क के निर्माण में खामी पाई गई। निर्माणाधीन सड़क का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने सड़क के नमूने लेने के बाद निर्धारित मानकों का पालन न करने…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) – VIP security cut : हरियाणा में VIP सुरक्षा को लेकर हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जिला स्तर पर की गई सुरक्षा को लेकर रिव्यू बैठकों में 72 VIP की सुरक्षा वापस ले ली गई है। ये रिव्यू पूरे प्रदेश में थ्रैट, एक्सटॉर्शन कॉल्स के आधार पर दी गई सुरक्षा पर पुलिस ने किया है। इस फैसले से 200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को VIP ड्यूटी से वापिस बुला लिया गया है। हरियाणा पुलिस ने जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, पार्टी के यूथ विंग के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, देवेंद्र कादियान और…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): Zila Parishad and Panchayat Samiti elections : अतिरिक्त जिला मैजिस्ट्रेट-कम-अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर ने इंडियन सिविल प्रोटेक्शन कोड 2023 के सेक्शन 163 के तहत मिली अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए, ज़िला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए पोलिंग इलाके में बाहरी लोगों की मौजूदगी और 5 से ज़्यादा लोगों के इकट्ठा होकर पब्लिक मीटिंग करने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए है। जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि चुनाव खत्म होने से 48 घंटे पहले यानी शुक्रवार, 12 दिसंबर, 2025 को शाम 4 बजे से रविवार, 14 दिसंबर, 2025 को…
