चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- District Council and Block Committee elections : चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके मंत्री कह रहे हैं कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति के चुनाव पारदर्शी तरीके से हुए, लेकिन असल में इसमें बहुत धांधली हुई। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में आम आदमी पार्टी सरकार ने पुलिस का गलत इस्तेमाल किया और विपक्षी उम्मीदवारों के कागज फाड़े गए और दूसरी परेशानियां की गईं। उन्होंने कहा कि नतीजों में रात तक देरी की गई और करीब 74 सीटों के नतीजे…
Author: Vandna Verma
धूरी (वीकैंड रिपोर्ट)- CM Mann Attacks SAD : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा है कि जहाँ राज्य सरकार पंजाबी युवाओं को डॉक्टर और इंजीनियर बनाकर भविष्य की ज़रूरतों के लिए तैयार करने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है, वहीं अकाली दल राज्य को डायनासोर युग में वापस खींचने पर तुला हुआ है। आज यहाँ पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आप’ सरकार पंजाब के युवाओं को डॉक्टर और इंजीनियर बनाने की दिशा में काम कर रही है ताकि वे जीवन में सफल हो सकें। उन्होंने कहा कि अकाली दल, जिसने राज्य में नशों…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- एयर इंडिया के एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर सामने आई है। दिल्ली से मुंबई जाने वाली AI887 फ्लाइट को, टेक-ऑफ के बाद एक टेक्निकल दिक्कत आने की वजह से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस लैंड कराया गया है। विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों और क्रू को उतार दिया गया है। विमान में करीब 335 यात्री सवार थे और यह लगभग एक घंटे तक हवा में रहा। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्रवक्ता ने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया और…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Fog alert in Punjab : पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को अगले पांच दिनों तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों की तरफ ठंडी हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने 27 तारीख तक घने कोहरे और ठंडे दिनों का येलो अलर्ट जारी किया है। आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश की भी उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जिससे मौसम में बदलाव हो रहा है। इसका असर उत्तर-पश्चिम भारत के मौसम पर साफ दिख रहा है। उत्तर-पश्चिम भारत में…
जकार्ता (वीकैंड रिपोर्ट) – The bus collided with a concrete barrier : इंडोनेशिया में एक भयानक सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा सोमवार को लोकल टाइम के हिसाब से आधी रात के आसपास हुआ, जब 34 यात्रियों को ले जा रही एक बस कंक्रीट बैरियर से टकरा गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और बस कंक्रीट बैरियर से टकरा गई, जिससे वह पलट गई। पुलिस ने बताया कि बस राजधानी जकार्ता से पुराने शाही शहर योग्याकार्ता जा रही थी। पुलिस और रेस्क्यू…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Ustad Puran Shah Koti passes away : मशहूर गायक मास्टर सलीम के पिता उस्ताद पूरण शाह कोटी जी का निधन हो गया है। पूरण शाह कोटी हंसराज हंस समेत कई गायकों के उस्ताद थे। उनके निधन से पंजाबी संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है और फैंस में शोक की लहर है। पूरण शाह कोटी कुछ समय से बीमार थे जिसकारण उनकी तबीयत दिनों दिन बिगड़ती चली गई। कई गायकों ने उनके निधन पर शोक जताया है और कोटी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि मास्टर सलीम पंजाबी संगीत क्षेत्र के साथ-साथ बालीवुड का चर्चित…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Teacher molested student : मोगा जिले के एक सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा की 9 वर्षीया छात्रा के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने का आरोप एक शिक्षक पर लगा है। पीड़िता की माँ के बयान के आधार पर मोगा पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जाँच इंस्पेक्टर कुलविंदर कौर की देखरेख में की जा रही है। Teacher molested student : पुलिस सूत्रों के अनुसार, माता-पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी बेटी ने रोते हुए बताया कि स्कूल वैन में बैठने के समय शिक्षक ने एक बहाने बनाकर उसे कमरे में बुलाया और…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab holy cities : पंजाब सरकार ने राज्य के तीन प्रमुख धार्मिक शहरों को ‘पवित्र शहर’ का दर्जा देने के अपने फैसले को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है। इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस फैसले की घोषणा सबसे पहले श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में की गई थी। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण निर्णय को लेने की शक्ति देने के लिए…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold-silver price : सोना-चांदी के बाजार में इस सप्ताह भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कीमती धातुओं की कीमतों में एक बार फिर बड़ा बदलाव दर्ज किया गया है। यदि आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। IBJA के आंकड़ों के अनुसार, बीते पांच कारोबारी दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 12 दिसंबर को 24 कैरेट सोने का भाव 1,32,710 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 19 दिसंबर तक घटकर 1,31,779 रुपये रह गया। हालांकि, MCX पर सोना हल्की तेजी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Gold price 2026: नए साल को लेकर निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सोने की कीमतें किस दिशा में जाएंगी। Goldman Sachs Group की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में भी सोने की कीमतों में तेजी का रुझान बना रह सकता है। रिपोर्ट में यह भी संकेत दिया गया है कि आने वाले समय में कच्चे तेल के दामों में भी उछाल देखने को मिल सकता है। गौरतलब है कि 2025 निवेश के लिहाज से सोने के लिए बेहद शानदार साल रहा, जब गोल्ड ने लगातार नए रिकॉर्ड बनाए। कितनी हो सकती है…
