जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Today Horoscope for 8 February 2026 : आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, तरक्की और खुशखबरी लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को खर्च, मानसिक तनाव और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रहों की चाल करियर, कारोबार, धन और रिश्तों पर असर डाल रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का संक्षिप्त और सटीक भविष्यफल— मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन मिला-जुला रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता और धनलाभ के योग बनेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से चिंता रह सकती…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Lucky Oberoi Murder Case : Jalandhar के मॉडल टाउन इलाके में हुए चर्चित लक्की ओबरॉय हत्याकांड की साजिश बेहद सुनियोजित तरीके से करीब 44 दिनों में रची गई। जांच में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस साजिश में लक्की ओबरॉय का एक नौकर भी संदिग्ध भूमिका में बताया जा रहा है, जो घटना के बाद से लापता है। फिलहाल पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और हर एंगल से मामले की जांच जारी है। सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई मौत की कहानी जांच के दौरान सामने आया है कि गैंगस्टर Joga Foldiwal ने 25…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Power Cut : 132 के.वी. अर्बन एस्टेट फेज-2 सब स्टेशन के अंतर्गत 11 के.वी. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फीडर के बाइफरकेशन कार्य के चलते 7 फरवरी को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी। यह पावर कट दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक लागू रहेगा। Power Cut : इस दौरान 11 के.वी. गोल मार्केट, गुरु नानक नगर, गीता मंदिर एरिया और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फीडर बंद रहेंगे। बिजली कटौती के कारण अर्बन एस्टेट फेज-2, मॉडल टाउन, गीता मंदिर क्षेत्र, मॉडल टाउन मार्केट, इन्फिनिटी मॉल और आसपास के इलाकों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग ने…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Principal’s annual planning meeting : विद्या भारती पंजाब के प्रांतीय कार्यालय विद्या धाम, जालंधर में 6 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुई दो दिवसीय प्रधानाचार्य वार्षिक योजना बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। यह बैठक 6 से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी शैक्षणिक सत्र हेतु प्रभावी वार्षिक योजना तैयार करना तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिलाराम चौहान (महामंत्री, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र) ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्या भारती के…
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट) : US Worst of the Worst List : अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ राष्ट्रपति Donald Trump की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत अब तक का सबसे सख्त कदम सामने आया है। Department of Homeland Security (DHS) ने देश में मौजूद सबसे खतरनाक अवैध प्रवासियों की सूची सार्वजनिक की है, जिसे “Worst of the Worst” नाम दिया गया है। इस सूची में कुल करीब 25,000 अपराधियों के नाम शामिल हैं, जिनमें 89 भारतीय मूल के लोग भी हैं। इसे ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध आव्रजन के खिलाफ की जा रही सबसे कठोर कार्रवाई माना जा रहा है। सार्वजनिक वेबसाइट पर डाली…
सोलापुर (वीकैंड रिपोर्ट) : Multani Bakery Owner Suicide : महाराष्ट्र के Solapur शहर को पहचान दिलाने वाली प्रसिद्ध Multani Bakery के मालिक Sunil Sadarangani ने एक दर्दनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 60 वर्षीय सुनील सदारंगानी ने विजयपुर रोड स्थित Panash Apartment की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे शहर में शोक और स्तब्धता का माहौल है। इस हृदयविदारक घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वह छलांग लगाने से पहले छत के किनारे खड़े होकर हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिखाई दे रहे हैं। एक प्रतिष्ठित और जाने-माने कारोबारी द्वारा उठाए गए इस कदम ने…
इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) : Bomb blast in Islamabad mosque : पाकिस्तान की राजधानी Islamabad शुक्रवार को एक भीषण आतंकी हमले से दहल उठी। तारलाई इलाके में स्थित कसर-ए-खदीजतुल कुबरा मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए शक्तिशाली बम धमाके ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी। शुरुआती रिपोर्ट्स और चश्मदीदों के मुताबिक, इस हमले में 50 से ज्यादा लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि 70 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि पाकिस्तान सरकार ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर 12 मौतों की पुष्टि की है। गेट पर रोके जाने के बाद खुद…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab Weather Update : पंजाब में धीरे-धीरे शीत लहर का असर कम होता नजर आ रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार खिली धूप के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। हालांकि, ठंड का तीखापन कम हुआ है, लेकिन सुबह-शाम की ठिठुरन अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी बीच IMD Chandigarh (मौसम विभाग) ने आगामी दिनों के लिए नई मौसम अपडेट जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आज से 10 फरवरी तक पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, हालांकि…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Today Horoscope for 7 February 2026 : आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं, तरक्की और खुशखबरी लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को खर्च, मानसिक तनाव और निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रहों की चाल करियर, कारोबार, धन और रिश्तों पर असर डाल रही है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का संक्षिप्त और सटीक भविष्यफल— मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में मन लगेगा और कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सफल साबित होंगे।…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Robbery in Jalandhar : Jalandhar के अर्बन स्टेट इलाके में दिनदहाड़े हुई एक बड़ी लूट की वारदात ने शहर में सनसनी फैला दी है। फुटबाल चौक के पास रहने वाली नीलम नामक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने 19 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार वह किसी जरूरी काम से HDFC Bank से 19 लाख रुपये नकद निकलवाकर बाहर आई थीं। जैसे ही वह बैंक से निकलकर अपनी कार के पास पहुंचीं और बैग गाड़ी में रखने लगीं, उसी समय एक्टिवा सवार दो युवक…
