जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): डिप्टी कमिश्नर वरिंदर कुमार शमाज़् द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए। कफ्यूज़् के दौरान जिला जालंधर की हद्द के अंदर समस्त पैट्रोल पंप आम दिनों की भांति खुले रखने का निदेज़्श जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि संपूणज़् भारत में लाकडाऊन होने के बाद पंजाब में कफ्यूज़् लागू कर दिया गया था। ऐसे में सब कुछ बंद कर दिया गया था लेकिन लोगों को पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए कुछ आवश्यक सेवाओं को धीरे-धीरे बहाल किया जा रहा है।
Author: Vandna Verma
रायपुर (वीकैंड रिपोर्ट): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। रायपुर के जोरा में महिलाओं ने खुद ही नाकाबंदी कर दी है। इन महिलाओं का कहना है कि जब लाख समझाने के बाद भी घर के पुरुष बाहर निकलने से बाज नहीं आए, तो हमने गांव में खुद ही नाका बनाया है, ताकि बेवजह आवजाही करने वालों को रोका जा सके। यहां लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। रायपुर के जोरा गांव में महिलाओं द्वारा नाकाबंदी की जगह साबुन भी रखा है। कोशिश यही…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन को लागू किया है। हालांकि कुछ रिपोट्र्स में कहा जा रहा है कि लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ सकती है। जिसपर कैबिनेट सचिव राजीव गौबा का कहना है कि 21 दिनों की लॉकडाउन अवधि को बढ़ाने की सरकार की कोई योजना नहीं है। उन्होंने इसे लेकर आ रही रिपोट्र्स पर हैरानी जताई। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने ट्वीट कर बताया कि कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने मीडिया में आ रही उन खबरों…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के कारण पूरा देश लॉकडाउन है। इसका सबसे ज्यादा असर मजदूरों पर पड़ा है। उनके सामने रोजी-रोटी का संकट है। इस संकट की घड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों को आर्थिक मदद करने का फैसला किया है। प्रदेश के 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के अकाउंट में 611 करोड़ रुपये भेजे गए। दरअसल, केंद्र सरकार ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 182 रुपये से बढ़ाकर 202 रुपये कर दी है। इसके बाद योगी सरकार की ओर से यह बढ़ाई गई मजदूरी राशि दी गई है। इससे पहले योगी सरकार ने 20 लाख दिहाड़ी…
मेष: आज आप किसी समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए तैयार होंगे। हालांकि उनके कारणों की उचित पड़ताल करने हेतु आपको और परिश्रम करने की जरूरत होगी। सगे भाई बहनों के साथ मधुर व्यहार होगे। हालांकि नौकरी के क्षेत्रों में आप परेशान होंगे। आप समस्याओं को हल करने के लिए लगे हुए होंगे। वृषभ: आज आपके मन में तामसिक विचारों का उदय होगा। जिससे कार्य व्यवहारों में उत्तेजना व क्रोध झलकता हुआ होगा। अत: आपको नुकसान से बचने के लिए सूझबूझ से आगे बढऩे की जरूरत होगी। कुछ बाहर के कामों को पूरा करने में प्रगति की स्थिति…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते पूरे राज्य में 23 मार्च 2020 में कफ्र्यू लगाया जा चुका है। ऐसे में किसी को भी अपने घर से निकलने की आज्ञा नहीं है। किंतु प्रशासन ने लोगों की प्रतिदिन की आवश्यक्ताओं को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों के युनिट/फैक्टरियों/बेकरियों आदि जैसे ब्रैड, बिस्कुट, केक वगैरह का कफ्र्यू में छूट प्रदान की जा रही है। उक्त युनिट/फैक्टरियां अपना निर्मित सामान ऑनलाइन या होलसेलर्स को बेचेंगे जहां से यह सामान रिटेलर के पास पंहुचेगा। रिटेलर उस सामान/खाद्य सामग्री को आम जनता को होम डिलिवरी के आधार पर उनके घरों तक पहुंचा…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): अमृतसर हाईवे मार्ग पर जे सी रिसोर्ट के नजदीक चौगिट्टी फ्लाईओवर पर खड़े बारिश के पानी ने डयूटी पर जा रहे पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पर खड़े पानी की वजह से स्विफ्ट गाड़ी बेकाबू होकर सड़क पर कई पल्टियां खा गई, जिसमें एएसआई की मौत हो गई। मृतक की पहचान रिचड मसीह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक एएसआई लुधियाना में तैनात था और ड्यूटी के लिए जा रहा था और जैसे ही वह चोगिट्टी फ्लाईओवर पर पहुंचा तो हाईवे पर खड़ा बारिश का…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): डी. सी. ऑफिस में आज ट्रांजिट पास यानी कफ्र्यू में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने की आज्ञा लेने वालों की भीड़ देखने को मिली। पास लेने वालों में मची जल्दबाजी की होड़ में सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने के नियमों की परवाह नहीं की गई। लोग आम दिनों की भांति एक दूसरे के साथ चिपके हुए लाइनों में लगे दिखाई दिए। इसके अलावा प्रशासन की ओर से उचित व्यवस्था ना किए जाने के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती पीर दाद से ट्रांजिट पास लेने पंहुचे नरेश कुमार ने बताया कि…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए देशव्यापी लॉकडाउन का असर शहरों में जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति पर दिखने लगा है। कुल 1.2 करोड़ ट्रकों में से लगभग 60 फीसदी ट्रक शहरों तथा राजमार्गों पर फंसे हैं, क्योंकि पुलिस ने इनपर गैर-जरूरी एफएमसीजी कार्गो लदा बताकर उनका परिचालन रोक दिया है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने कहा है कि इन ट्रकों को अपने गंतव्यों तक जल्द से जल्द पहुंचने की अनुमति दी जानी चाहिए, ताकि वे उसपर लदे माल को उतारकर जरूरी सामानों को लादकर उन्हें उन बाजारों तक…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार दिल्ली-एनसीआर में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए विशेष बसें चलाने जा रही है, इसकी भनक लगते ही आनंद विहार बस अड्डे पर बेहाल लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मजदूर दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों से घंटों पैदल चलकर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचने लगे, इस आस में कि उन्हें भी बस में जगह मिल जाएगी। वहीं, कई ऐसे लोग भी हैं जो अब भी किसी पर भरोसा नहीं कर रहे और घर के लिए पैदल निकल पड़े हैं। उधर, गाजियाबाद के लाल कुआं स्थित बस…
