Author: Vandna Verma

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): एक तरफ पूरा देश कोरोना जैसी महामारी से जंग लड़ रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ ड्रग्स डीलर लॉकडाउन के बावजूद भी ड्रग्स की तस्करी में लगे हैं। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दो विदेशी मूल के ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस को उनके पास से 10 करोड़ रुपये की कीमत की ड्रग्स बरामद हुई हैं। 9 अप्रैल को दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग टीम, लॉकडाउन के दौरान लोगों पर नजर बनाए रखने के लिए सड़क पर खड़ी थी। जिससे कि लोग लॉकडाउन का उल्लंघन ना करें। तभी गश्ती कर…

Read More

वॉशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट): पिछले चार महीनों से कोरोना वायरस ने दुनिया भर में कोहराम मचा रखा है। कई देशों के वैज्ञानिक इसके लिए दवाई तैयार करने के लिए लगातार रिसर्च कर रहे हैं। इस बीच अमेरिकी कंपनी जीलीड साइंस ने बड़ा ऐलान किया है। कंपनी का कहना है कि उसने एक ऐसी दवाई तैयार की है, जिसका असर कोरोना वायरस के मरीज़ों पर दिखने लगा है। न्यू इंग्लैंड जनरल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित इस रिपोर्ट के मुताबिक, जीलीड साइंस की इस दवा का क्लीनिकल ट्रायल किया गया। इसके तहत ऐसे 53 मरीजों को चुना गया जो कोरोना वायरस के चलते…

Read More

सूरत (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू है। इस बीच गुजरात के सूरत में हजारों मजदूर सड़कों पर निकल आए हैं। गुजरात में कोरोना के बढ़ते मामले और लॉकडाउन के बीच सूरत अचानक उबलने लगा। हजारों की तादाद में प्रवासी मजदूर सड़कों पर उतर आए और घर भेजने की मांग करने लगे। बवाल इतना बढ़ गया कि मजदूरों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने जब कुछ लोगों को हिरासत में लिया तब जाकर मामला शांत हुआ। देश की हीरा नगरी सूरत में शुक्रवार को अचानक हाहाकार…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): चीन से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण का असर तेजी से दिखने लगा है। दुनिया में अब तक 12 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित बताए जा रहे हैं जबकि 1 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी कोरोना से मरीजों की संख्या में तेजी से इजाद्बक्ता हुआ है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देश में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की थी। जिसकी मियाद 14 अप्रैल को पूरी होने वाली है। ऐसे में अभी इसे और आगे बढ़ाए जाने…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): हर बीतते दिन के साथ दिल्ली समेत देश भर में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार नियोजन विभाग के जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश भर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7447 हो गई है। जबकि बीते चौबीस घंटे में 40 लोगों की इस वजह से मौत हो गई। जिससे देश भर में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 239 हो गई है। इस दौरान अभी तक संक्रमण प्रभावित 643 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में बीते 72 घंटे में तीन…

Read More

मेष: आज चन्द्रमा अष्टमभाव गत गोचर में होंगे। जिससे आमदनी को और अच्छा बनाने हेतु कठिन परिश्रम से गुजरना होगा। राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में किसी बात एवं विचार धारा की लड़ाई में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने को तैयार होंगे। प्रवास के मामलों में कुछ परेशान हो सकते हैं। निजी संबंधों में साथी के साथ सूझबूझ का आभाव आपको परेशानी देगा। वृषभ: आज का ग्रहीय गोचर दारा भाव में होगा जो आपकी बौद्धिक दक्षता को बढ़ाने वाला होगा। न्यायिक मामलो में आज आपको फायदा होगा। साझेदारी के कामों को और प्रगति देने की चुनौती होगी। हालांकि जीवन साथी के…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): स्थानीय निजातम नगर निवासी स्वर्णा छाबड़ा का पोता व रवि छाबड़ा का 17 वर्षीय बेटे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उल्लेखनीय है कि स्वर्णा छाबड़ा शहर की पहली कोरोना मरीज थी और उनका बेटा गत दिनों पॉजिटिव पाया गया था। टी.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया छाबड़ा परिवार का क्लोज कांटेक्ट 17 वर्षीय बेटा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कफ्र्यू या लॉकडाउन की अवधि बढ़ाई जा सकती है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐसे संकेत दिए हैं। सीएम के मुताबिक, प्रदेश में लॉकडाउन अभी जारी रहना चाहिए, क्योंकि अगर इसे खोल दिया गया तो संक्रमण ज्यादा फैलेगा। इससे संकट बढ़ सकता है। राज्य मंत्रिमंडल इसके विस्तार पर आज फैसला लेगा। दोपहर में होने वाली राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कफ्र्यू या लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने पर चर्चा होगी। माना जा रहा है कि मौजूदा हालातों और महामारी के बढ़ते केसों को ध्यान में रखते हुए अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): रेल मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन के बाद ट्रेनें चलने और उनमें विभिन्न तरह के प्रोटोकॉल का पालन होने की खबरें मीडिया में आ रही हैं। मीडिया में एक तारीख से शुरू होने वाली ट्रेनों का उल्लेख भी किया जा रहा है, लेकिन अभी तक ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। ऐसे मामलों को सार्वजनिक करने से पहले परिपक्व रिपोर्टिंग की जरूरत है। अनावश्यक अटकलें नहीं लगाई जानी चाहिए। रेलवे ने लॉकडाउन के बाद ट्रेनें चलने का खंडन किया है।

Read More

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के खौफ से अब लोग सडक़ पर पड़े नोट भी उठाने से डरने लगे हैं। एक समय था जब लोग सडक़ पर पड़ा 5 रुपए का सिक्का तक उठा लेते थे और आज सड़क़ पर पड़े हजारों रुपए भी किसी ने नहीं उठाए। ऐसा ही एक मामला मोहाली में वीरवार को देखने को मिला जहां एसएसपी कोठी के पास फेज-3ए की डिवाइडिंग रोड पर एक शख्स को 500 , 100 और 50 के नोट सड़क़ पर बिखरे हुए मिले। मोहली के गांव मटौर निवासी लखन पाल सुबह 7 बजे अपनी ड्यूटी पर जा रहा था।…

Read More