नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए इन दिनों देश भर में 3 मई तक लॉकडाउन लागू है। ऐसे में लॉकडाउन खत्म होने के बाद देश में किस तरह कामकाज होगा इसको लेकर सरकार ने खाका तैयार किया है। सूत्रों के मुताबिक लॉकडाउन के बाद सरकार का मकसद होगा कम से कम लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा काम। जिससे कि देश की इकोनॉमी भी पटरी पर लौट जाए और लोग कोरोना से भी बचे रहें। हालांकि सरकार ने अभी तक इस बात पर कोई फैसला नहीं लिया है कि लॉकडाउन को 3 मई…
Author: Vandna Verma
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। देश के तमाम हिस्सों में लोग इधर उधर फंसे हुए हैं। इसी बीच कभी कभी बेबसी की तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां एक महिला दर-दर की ठोकरें खा रही है। मामला पंजाब के अमृतसर का है, यहां एक गर्भवती महिला को रिक्शे पर बिठा कर राशन के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही एक अन्य महिला और उसका परिवार पिछले एक महीने से राशन के लिए जगह-जगह पर जा रहा है। इसके बावजूद भी उसे…
बलिया (वीकैंड रिपोर्ट): पूरे देश में कोरोना वायरस से फैली महामारी से मौत का खतरा मंडरा रहा है और लॉकडाउन ने देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। अब सरकार के लिए लॉकडाउन के बाद जनसंख्या बड़ी मुसीबत न बन जाए, इसके लिए घर-घर जाकर कंडोम के पैकेट फ्री में बांटे जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के बलिया में सामने आया। उत्तर प्रदेश के बलिया में जिला प्रशासन ने हर घर में कंडोम, माला-डी और परिवार नियोजन की किट बांटने के निर्देश दिए हैं। इस वजह से स्वास्थ्य महकमे की टीम घर-घर जाकर मुफ्त में किट…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): देर रात्रि 2 और आज प्रात: 1 पॉजिटिव केस सामने आने से शहर में प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इसके साथ ही अब कोरोना कैंट के एरिया में भी पहुंच गया है। वीरवार देर रात्रि मखदूमपुरा के साथ धोबी मोहल्ला और कैंट क्षेत्र में 47 वर्षीय और 39 वर्षीय दो व्यक्तियों का टेस्ट करोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आया है। वहीं जालंधर में वीरवार को 121 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। जबकि प्रशासन की ओर से सुबह 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की बात कही गई थी। लेकिन शाम को प्रशासन की ओर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना से जूझ रही दिल्ली के लिए अच्छी खबर है। पहले स्टेज में प्लाज्मा थेरेपी कारगर साबित हुई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के चार मरीजों को मंगलवार को प्लाज्मा दिया गया था। इसमें से दो लोगों को जल्द छुट्टी मिल सकती है। बाकी दो मरीजों के सेहत में सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि ये लोग जल्दी ही रिकवर होंगे।
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सभी ग्राम पंचायतों के प्रमुखों को संबोधित किया। पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री ने नए ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और ऐप की शुरुआत की। इस पोर्टल के जरिए ग्राम पंचायतों की समस्या, उनसे जुड़ी जानकारी एक जगह पर मौजूद रहेगी। यहां अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट से हमें सबक मिला है कि अब आत्मनिर्भर होना काफी जरूरी है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री बोले कि कोरोना संकट के बीच गांव वालों ने दुनिया को बड़ा संदेश दिया। गांव वालों ने…
मेष: आज लग्न भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आप अपने बेहाल हुये व्यापार एवं अर्थ व्यवस्था को और मजबूत करने के लिये प्रयासरत होंगे। यानी आज का दिन कारोबार को सुधारने के संकेत दे रहा है। स्वास्थ्य पहले से सुखद होगा। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में आज प्रगति सम्भव है। हालांकि यात्रा एवं विदेश तथा तरल पदार्थों में नुकसान होगा। वृषभ: आज व्यय भाव में चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आजीविका एवं उत्पादन के लिये आपको और कड़ी मेहनत की जरूरत होगी। हालांकि मुकदमे एवं किसी विवाद में आपको विरोधी पक्ष आरोपित सिद्ध करने के प्रयास में…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सेंट्रल दिल्ली में दिल्ली गेट इलाके के बाल सुधार गृह से बुधवार शाम 11 बाल अपराधी फरार हो गए हैं। ये बच्चे सीरियल ऑफेन्डर थे। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पहले सुरक्षा गाड्र्स के साथ मारपीट की और फिर वहां से भाग गए। बाल सुधार गृह में कुल 13 बाल अपराधी थे, जिनमें से 11 भाग गए। यहां वैसे बाल अपराधियों को रखा गया है जो कई बार अपराध कर चुके थे। घायल दो सुरक्षा कर्मियों को उपचार के लिए सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन…
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट): अमेरिका में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पूरे एक एकेडमिक सेशन के लिए सरकार ने स्कूल कॉलेज बंद करने का आदेश दिया है। ये फैसला वॉशिंगटन डीसी समेत देश के कम से कम 37 राज्यों में लागू किया गया है। अमेरिका ने संक्रमण पर काबू पाने के लिए ये फैसला लिया है। अब सवाल ये है कि क्या भारत में भी ऐसे हालात बन सकते हैं। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका के अधिकांश गर्वनर ने ये आदेश दिया है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में राज्यव्यापी स्कूल बंदी मददगार…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना संकट की वजह से अर्थव्यवस्था पर भी बड़ा असर पड़ा है। इस बीच गुरुवार को भारत सरकार ने बड़ा फैसला किया है। फैसले के अनुसार, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले डीए यानी महंगाई भत्ते बढ़ोतरी पर रोक लगा दी गई है। ये रोक एक जुलाई 2021 तक जारी रहेगी। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार, कोरोना वायरस के संकट की वजह से 1 जनवरी, 2020 के बाद से केंद्रीय कर्मचारी या पेंशनधारी को मिलने वाली डीए की राशि नहीं दी जाएगी। वहीं, 1 जुलाई 2020 से जो एडिशनल…
