नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली में एक पिज्जा डिलिवरी करने वाले शख्स की लापरवाही 72 परिवारों पर भारी पड़ गई है। दरअसल, यह शख्स कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद साउथ दिल्ली के हौज खास और मालवीय नगर के 72 परिवारों को होम क्वारनटीन कर दिया गया है। साथ ही संपर्क में आए 17 डिलिवरी ब्वॉय को भी क्वारनटीन किया गया है। साउथ दिल्ली जिले के डीएम बीएन मिश्रा ने बताया कि डिलिवरी ब्वॉय के संपर्क में 72 परिवार आए थे। अभी तक इन लोगों का टेस्ट नहीं किया गया है। सभी लोगों को होम क्वारनटीन किया गया है। अगर…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश इस वक्त कोरोना संक्रमण की चपेट में है। आम जनता के साथ ही देश के किसानों के लिए यह बेहद मुश्किल भरा वक्त है। इस बीच देश के करोड़ो किसानों के लिए यह राहत भरी खबर है कि मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लॉकडाउन शुरू होने के बाद से लेकर अब तक 8.31 करोड़ रजिस्टर्ड किसानों के खाते में 2000 रुपए की पहली किश्त जमा कर दी है। सरकार ने इस योजना के तहत 16,621 करोड़ रुपये भेजे हैं। अब सिर्फ 70 लाख किसानों के खाते में ही किश्त का…
पनलूर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है। परिवहन के सभी साधन बंद हैं। इस बीच बुधवार को केरल से एक मार्मिक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो में एक बेटा अपने 65 साल के बीमार पिता को अस्पताल ले जाने के लिए सड़क पर दौड़ता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस व्यक्ति के घर से एक किलोमीटर पहले ही एक ऑटो को चेक पोस्ट पर रोक दिया। ऑटो मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए आया था, लेकिन जब पुलिस ने लॉकडाउन के दिशा निदेर्शों का हवाला देते…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत को लंबे समय से कोविड-19 परीक्षण के लिए जिन रैपिड टेस्टिंग किट (आरटीके) की खेप का इंतजार था वह आखिरकार चीन से देश पहुंच गई हैं। इसमें एंटीबॉडी और आरएनए एक्सट्रेशन किट भी शामिल हैं। आज से इन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जाएगा। इन किट्स का इस्तेमाल हॉटस्पॉट वाले इलाकों में किया जाएगा, जहां संक्रमण तेज गति से फैल रहा है। पहली खेप में भारत को 6.5 लाख किट मिली हैं। जिन्हें विभिन्न राज्यों में भेजा जाएगा। वहीं असम को आज 50,000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट मिल गई हैं। गौरतलब है कि…
मेष: आज कर्मभाव गत चन्द्रमा का गोचर आपके लिये राजनैतिक एवं कार्मिक तथा समाजिक जीवन में राजयोग कारक होगा। जिससे संबंधित क्षेत्रों में वांछित प्रगति अर्जित होगी। आज अपने भवन एवं वाहन की साज-सज्जा में ध्यान होगा। हालांकि पुत्र एवं पुत्री की प्रगति या सेहत को लेकर आप कुछ परेशान हो सकते हैं। निजी संबंध तनाव दे सकते हैं। वृषभ: आज भाग्य भाव में चन्द्रमा का गोचर तन से पुष्ट एवं मन से प्रसन्नता को देने में लगा हुआ होगा। हालांकि आपको इसके लिये पूरे मन से तैयार होने की जरूरत है। आज का दिन आपको मान एवं प्रतिष्ठा देगा।…
पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट): पटियाला की सन्नौर सब्जी मंडी के बाहर पुलिस पर हमला करने और फिर बाद में उन पर गोलियां चलाने वाले निहंग सिंहों की हिमायत करने के आरोप में सदर समाना पुलिस ने गांव कादराबाद स्थित गुरुद्वारे व डेरे के ग्रंथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सदर समाना थाने के इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी गाजेवास से थानेदार गुरदेव सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ कफ्र्यू ड्यूटी पर गुग्गा माड़ी मंदिर नामदा के…
मुरादाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कोरोना जांच करने गई मेडिकल टीम पर हमला हुआ है। यह घटना जिले के नागफनी थाने के हाजी नेब की मस्जिद इलाके में हुई है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव शख्स सरताज की दो दिन पहले हुई मौत के बाद आज इलाके में मेडिकल टीम स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उन पर हमला कर दिया गया। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इलाके के लोगों ने 108 मेडिकल एंबुलेंस पर पथराव किया है। इस हादसे में एंबुलेंस कर्मियों के साथ डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ घायल हैं।…
नोएडा (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर मचा रखा है। देश में लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं, लेकिन इस बीच ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। नोएडा के जारचा क्षेत्र के ग्राम दया नगर में मंगलवार देर रात लॉकडाउन के दौरान लूडो खेल रहे चार दोस्तों में खांसने पर विवाद हो गया। इस घटना में एक युवक ने दूसरे युवक पर गोली चला दी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार गंभीर हालत में युवक को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया…
अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट): गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का कोरोना टेस्ट हो गया है। गुजरात सरकार का कहना है कि सीएम रुपाणी की तबीयत सही है और वह पूरी तरह नॉर्मल हैं, लेकिन उन्होंने होम क्वारनटीन होने का फैसला किया है। अब सीएम अपने घर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कामकाज देखेंगे। दरअसल, सीएम विजय रुपाणी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल के साथ कांग्रेस के विधायक इमरान खेड़ावाला की बैठक हुई थी। कल ही इमरान खेड़ावाला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद आज सीएम विजय रुपाणी का कोरोना टेस्ट किया गया। सीएम और डिप्टी सीएम दोनों को एहतियात बरतने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी करने के लिए जिम्मेदार मौलाना मोहम्मद साद के खिलाफ अब केंद्र ने कड़ा कदम उठाया है। सरकार ने मौलाना साद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दिल्ली में तब्लीगी जमात मरकज मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मौलाना के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया था, तभी से मौलाना फरार है। केंद्र ने अब मौलाना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैरइरादतन हत्या की धारा भी लगा दी है। इसके अलावा गायब हुए 2000 जमातियों के खिलाफ भी सरकार द्वारा लुकआउट नोटिस…
