मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि : आज आप अपनों को अपने प्रति बड़ा मददगार पाएंगे और उनके छोटे-छोटे प्रयास भी आपके दिल को छू लेंगे। आज अपने आत्मविश्वास से अपने काम के रास्ते में आने वाली सभी कठिनाइयों को आप आसानी से पार कर सकेंगे। आपको सिर्फ अपने दृष्टिकोण को सकारात्मक रखना होगा। कहीं दूर से आर्थिक फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। विदेशी निवेश से फायदे के आज संकेत हैं। यदि आप विदेश में अपना व्यापार…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): विज्ञान रिपोर्ट जालंधर पंजाब में सरकार द्वारा पूरे राज्य में रात्रि 9:00 से 5:00 बजे तक कर्फ्यू लगाया हुआ है पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में इस कर्फ्यू में ढील दी गई है। सरकार की तरफ से जारी की गई विज्ञप्ति में कहा गया है की श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में 12 व 13 अगस्त को रात्रि कर्फ्यू का समय रात 1:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक रहेगा। आपको बता दें इससे पहले जालंधर लुधियाना वह पटियाला में रात्रि 9:00 से सुबह 5:00 तक का कर्फ्यू घोषित है वह बाकी राज्य में यह समय…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): शहर में बुधवार को भी नहीं थमा कोरोना का प्रकोप । दोपहर खबर किखे जाने तक कोरोना हेतु शहर के नोडल अधिकारी डॉ. टी.पी. सिंह व अन्य 4 डॉक्टर सहित 166 (पहले 114 व बाद में 52) नए मामले सामने आए है। वहीं बुधवार को 4 लोगो ने दम तोड़ा है जिनमे 3 एक ही जगह गोपाल नगर के रहने वाले थे। इनमे एक सिविल सर्जन कार्यालय का अधिकारी भी शामिल है। मरने वालों का आंकड़ा 89 हो गया है। Please like our page https://www.facebook.com/weekendreport/
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना को लेकर लोगों की लापरवाहियां अब भारी पड़नी शुरू हो गई है। बुधवार सुबह जहां कोरोना से 4 और लोगों की मौत हो गई वहीं 114 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज आए पॉजिटिव रोगियों में से 14 की रिपोर्ट जालंधर की नई लैबोरेट्री से आई बताई जा रही है, जिसके बाद मरीजों की संख्या 3418 तथा मरने वालों का आंकड़ा 89 तक पहुंच गया है। Please like our page https://www.facebook.com/weekendreport/
बटाला (वीकैंड रिपोर्ट) : भाजपा की एक महिला वर्कर ने भाजपा के ही एक सीनियर नेता के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने व मानसिक तौर पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। यह सारा मामला उस समय गर्मा गया जब महिला वर्कर की तरफ से भाजपा हार्कमान को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र और संबंधित भाजपा नेता के साथ हुई फोन पर बातचीत की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद बटाला भाजपा में हलचल मच गई और यह पत्र चर्चा का विषय बन गया। सोशल मीडिया पर वायरल पुत्री संबंधी जब महिला वर्कर को संपर्क करके पूछा गया…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): डोप टैस्ट में नैगेटिव रिपोर्ट लेने के लिए असला धारक गलत पैंतरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिला स्तरीय सिविल अस्पताल में एक व्यक्ति द्वारा नैगेटिव रिपोर्ट लेने के लिए पेशाब की जगह मिनरल वाटर का सैंपल दे दिया गया। लैबोरेटरी के टैक्नीशियन को संबंधित व्यक्ति पर शंका होने पर जब पुलिस की धमकी देकर दोबारा सैंपल लिया तो रिपोर्ट में टर्माडोल तथा अफीम पॉजिटिव पाई गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया है।जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार द्वारा नए असला धारकों तथा असला लाइसैंस रीन्यू करने…
बुलंदशहर (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सोमवार को 20 साल की सुदीक्षा भाटी की सड़क हादसे हुई मौत पर भड़के गुस्से के बाद मंगलवार की रात एफआईआर दर्ज कराया गया है. परिवार ने इस मामले में छेड़छाड़ का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस की एफआईआर में इसका जिक्र नहीं किया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, यह एफआईआर उसके पिता की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है. परिवार का कहना है कि बुलेट सवार दो लोगों ने सुदीक्षा और उसके चाचा की बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश की थी और सुदीक्षा से छेड़छाड़ की थी.…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): अमरूद तोड़ने के बहाने पड़ोसी युवक 10 साल की बच्ची को अपने साथ पी.ए.यू. में ले गया, जहां सुनसान जगह पर ले जाकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बच्ची के शौर मचाने पर आरोपी भाग गया। इसके बाद बच्ची की मां को जब पता चला तो सूचना पुलिस को दी गई। थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने जैड ब्लाक फ्लैटों में रहने वाले आरोपी विक्की कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि अक्सर वह काम पर जाती है तो…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): नगर निगम के वाटर टैक्स विभाग ने अब लोगों को फ्लैट रेट पर पानी के बिल भेजने का फैसला किया है, जो आने वाले दिनों में जारी कर दिए जाएंगे। जिक्रयोग्य है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन के कारण निगम उक्त कनैक्शनों को पानी के बिल नहीं भेज सका था। जिनके घरों में वाटर मीटर लगे हुए हैं, वहां भी पानी के बिल मशीनों के जरिये मौके पर ही वसूले जाएंगे। इसके लिए टीमों को फील्ड में भेजा जाएगा। वाटर सप्लाई शाखा की इंचार्ज ज्वाइंट कमिश्नर मैडम अनायत ने निगम के सभी जोन दफ्तरों…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में तेजी से कोरोना वायरस फैल रहा है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 23 लाख के पार पहुंच गई है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 60,963 नए मामले सामने आए और 834 मौतें हुईं। यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है। अमेरिका और ब्राजील में बीते दिन क्रमश: 52,956 और 54,923 नए मामले आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 23,29,639 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना से 46,091 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1639600 लोग ठीक…
