मुनक (वीकैंड रिपोर्ट): किसान जगराज सिंह राजा (47) पुत्र सुखदेव सिंह गांव देहला सोमवार को अपने परने के साथ अपने ही घर में फंदा लेकर जीवन लीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। जगराज सिंह अपनी 85 वर्षीय मां, बीमार पत्नी और दो जवान बेटियों को दर-दर की ठोकरे खाने के लिए बेसहारा छोड़ गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना मुनक से सहायक थानेदार बलबीर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ जगराज सिंह के घर पहुँचे जहाँ उन्होंने घटना का जायज़ा लिया और पुलिस कार्यवाही करते लाश का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिवार हवाले कर दी…
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस संबंधी गुमराह करने वाली ऑडियो-वीडियो का गंभीर नोटिस लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने सिविल सर्जनों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता ने जिला अफसरों को इस संबंध में तुरंत कार्रवाई की हिदायतें दी हैं। पुलिस विभाग के साइबर विंग ने दोषियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। गत दिवस पटियाला के थाना त्रिपड़ी में आई.पी.सी. की धारा 188 और आपदा प्रबंधन एक्ट की धारा 54 के तहत दर्ज पहले मामले में गिरीश भट्ट पुत्र परमानंद भट्ट निवासी रणजीत नगर को नामजद किया गया है।…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने ऐलान किया कि पंजाब हैल्थ व्यवस्था निगम के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में मिल रही सेहत सेवाओं पर पूरानी दरों पर ही लागू रहेंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सरकार ने कोविड दौरान बिगड़ी स्थिति को ध्यान में रखते पंजाब हैल्थ सिस्ट निगम के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में इलाज में 15 फीसदी बढ़ोतरी के फैसले को वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को मानक सेवाएं मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और सरकारी अस्पतालों में पहले वाली दरों ही लागू रहेंगी। सेहत मंत्री…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आई.एम. डी.) ने सोमवार को उत्तर और दक्षिणी भारत के साथ ही पूर्व -उत्तर के कई हिस्सों में अगले 3दिनों के लिए भारी बारिश का अंदाज़ा लगाया है। विभाग मुताबिक पंजाब, पूर्वी राजस्थान, बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के दूर -दरगामे वाले इलाकों में इस दौरान भारी बारिश पड़ सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि देश में अगस्त के महीने पिछले 44 साल में सबसे और ज्यादा बारिश दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में अगस्त महीने में 27 प्रतिशत…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब सरकार द्वारा पंजाब में अनलॉक-4 को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं। देश में अब 1 सितंबर से अनलॉक-4 शुरु होने जा रहा है, जिसके लिए 29 अगस्त को केन्द्र सरकार ने नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके मद्देनजर आज पंजाब सरकार द्वारा भी पंजाब में अनलॉक-4 के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। हालांकि पंजाब सरकार द्वारा जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों में कोई खास बदलाव नहीं किए गए हैं लेकिन पंजाब के पांच जिलों में ऑड ईवन का फार्मूला खत्म कर दिया गया है। पंजाब में वीकैंड लॉकडाउन 30 सितंबर तक जारी…
मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि – आज आपका दिन अच्छा रहेगा आज चंद्रमा आपके एकादश लाभ भाव में गोचर कर गए हैं आज अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास व ऊर्जा महसूस करेंगे मित्रों के साथ घूमने फिरने व मनोरंजन संबंधी कार्य में समय ज्यादा व्यतीत होगा घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी व्यर्थ के कार्यों में खर्चों की अधिकता रहेगी किसी मित्र की भी धन द्वारा सहायता करनी पड़ सकती हैं बच्चों की बात…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पी सी एम एस. ड्डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के खेल विभाग एंव आई. क्यू. ए. सी. द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चाँद जी के 115वे जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया । वेबिनार का विषय था “मेजर ध्यान चाँद की यादें” एंव समकालीन समय में प्रतिकीर्ति। भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान श्रीमती राजबीर कौर (अर्जुन अवार्ड विजेता) इस मौके पर विशेष मेहमान थे । उन्होंने वेबिनार से जुड़े प्रतिभागियों से अपने विचार सांझे किए एंव मेजर ध्यान चंद का हॉकी प्रति समर्पण एंव जूनून की अनेक उदाहरणें दी। उन्होंने बताया की…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में 1 सितंबर से शुरू हो रहे अनलॉक 4.0 (Unlock 4.0) में बड़ी राहत मिलने के आसार हैं और राज्य सरकार वीकेंड लाॅकडाउनको समाप्त कर सकती है। इस संबंध में पंजाब सरकार देर शाम तक घोषणा कर सकती है। पंजाब में अभी शनिवार और रविवार को पूर्ण रूप से लाॅकडाउन लागू हो रहा है। वैसे शाम को सात बजे के बाद कर्फ्यू लगाया जा सकता है। लाॅकडाउन को खत्म करने को लेकर व्यापारी वर्ग का खासा दबाव भी राज्य सरकार पर है। कोरोना वायरस के कारण पहले ही काम-धंधे बुरी तरह से प्रभावित हैं। ऐसे में…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): जालंधर में बढ़ती कोरोना रफ्तार अभी थमती नजर नहीं आ रही है। मिली जानकारी अनुसार आज 208 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं दूसरी और 4 मरीजों की माैत की भी पुष्टि की गई है। इनमें से 48 वर्षीय पुरुष निवासी किशनपुरा और एक 27 वर्षीय निवासी पातरा की मृत्यु की पुष्टि सुबह ही सिविल अस्पताल द्वारा की गयी थी। वही दूसरी और प्रशासन द्वारा पॉजिटिव आए मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हालांकि कोरोना के चलते सार्वजनिक गणेश पंडालों को सजाने की पाबंदी भी है। मगर बप्पा के भक्तों का उत्साह कभी कम नहीं होता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव पर घर-घर स्थापित बप्पा का विसर्जन अंनत चतुर्दशी पर किया जाता है। इस बार अंनत चतुर्दशी 1 सितंबर को है, लेकिन भक्त अपने-अपने हिसाब से 3, 5, 7 और 10 दिनों में भी गणेश विसर्जन कर सकते है हालांकि अंतिम विसर्जन 10वें दिन ही किया जाता है।…
