मेरठ (वीकैंड रिपोर्ट): एक अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति में एक नौकरानी ने कथित तौर पर गर्भवती महिला की डिलीवरी करवा दी जिसके बाद मंगलवार को नवजात की मौत हो गई. अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि एक निजी अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने ऑपरेशन बिल का भुगतान नहीं करने पर महिला मरीज को ” बंदी ” बना लिया था. कर्मचारी ने महिला को पहले 20,000 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा. महिला के पति मुबारक (32) ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ राजकुमार सैनी के पास शिकायत दर्ज कराई, जिन्होंने मेरठ के खरखौदा क्षेत्र में गोहर अस्पताल में…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Samsung Galaxy M51 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बीते हफ्ते जर्मनी में पेश किए गए नए Samsung स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 7,000 एमएएच बैटरी है। हालांकि, बड़ी बैटरी के अलावा आपको सैमसंग गैलेक्सी एम51 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन मिलेगा। स्मार्टफोन Samsung के One UI Core पर चलेगा जो One UI का स्ट्रीमलाइन्ड वर्ज़न है। सैमसंग गैलेक्सी एम51 की भिड़ंत मार्केट में OnePlus Nord जैसे फोन से होगी जिसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। चुनौती Vivo V19 से भी मिलेगी जिसे हाल ही में सस्ता किया गया था।…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इंडियन रेलवे ने 80 नई ट्रेनों के लिए टिकटों की बुकिंग गुरुवार यानी 10 सितंबर 2020 से शुरू कर दी है. इन नई ट्रेनों में शताब्दी, हमसफर और एसी सुपरफास्ट समेत कई पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं. इन ट्रेनों के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग भी शुरू हो गई है. अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं और अभी तक टिकट नहीं ले पाए हैं तो इन नई 80 पैसेंजर ट्रेनों में तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं. आप रेलवे स्टेशन के पीआरएस काउंटर या IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप से तत्काल टिकट बुक कर…
खरड़ (वीकैंड रिपोर्ट): खरड़ सदर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर 9 लाख 18 हजार 600 रुपए की जाली करंसी, नोट तैयार करने वाली सामग्री जैसे 2 प्रिंटर और स्कैनर, प्रिंटर की स्याही और खाली शीशियां बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार 8 सितम्बर को जगतार सिंह तारी और पत्नी पार्वती देवी निवासी बाह्मण माजरा के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान दोनों को दाऊंमाजरा बस स्टैंड से काबू किया गया। उनसे 6 लाख 26 हजार की जाली करंसी बरामद की गई। दोनों कई वर्षों से जाली नोटों का धंधा करते आ रहे हैं। इनके विरुद्ध…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना वायरस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. देश में COVID-19 के कुल मामले 45 लाख के पार पहुंच गए हैं. एक दिन में 96,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिले हैं. यह एक दिन में सामने आए कोरोना मरीजों का सबसे बड़ा आंकड़ा है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में अब तक के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए और सबसे ज़्यादा मौत हुई है. पिछले 24 घंटों में 96,551 नए मामले सामने आने के साथ कुल मामलों की संख्या 45,62,414 हो गई है. इस दौरान, 1,209 मरीजों की मौत हुई. इसी…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना ने भयानक रूप धारण किया हुआ है और रोजाना इससे बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है और हजारों की संख्या में कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। वीरवार को भी पंजाब में कोरोना के 2464 नए मामले सामने आए हैं, जोकि हैरान कर देने वाले हैं। इसके साथ ही राज्य में आज 88 लोगोंं की कोरोना से मौत भी हुई है। कोरोना के आज आए नए मामलों की सूची पंजाब के लुधियाना जिले में 120, जालंधर 277, पटियाला 144, अमृतसर 295, एस.ए.एस. नगर 307, बठिंडा 202, गुरदासपुर 156, संगरूर 50, होशियारपुर…
बुधवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि : आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और दिन भागदौड़ में बीतेगा। कार्यों में अपेक्षानुरूप सफलता नहीं मिलने से मन व्यथित होगा और कार्यभार अधिक होने से दबाव महसूस करेंगे। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, अन्यथा किसी विवाद में फंस सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा और ईश्वर भक्ति से मन को शांति मिलेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटे़ड से लेकर एयर इंडिया तक के निजीकरण को लेकर अकसर ही खबरें आती रहती हैं, लेकिन एक आरटीआई के जवाब में पता चला है कि सरकार कुल 26 कंपनियों के निजीकरण की तैयारी में है। इन कंपनियों में पवन हंस लिमिटेड से लेकर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड तक शामिल हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी पिछले दिनों 23 पीएसयू के निजीकरण का ऐलान किया था, लेकिन आरटीआई में 26 कंपनियों के प्राइवेटाइजेशन का खुलासा हुआ है। सरकार जिन कंपनियों का निजीकरण करने जा रही है, उनमें कई ऐसी कंपनियां भी हैं, जिनमें…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना को लेकर जैसे-जैसे लोग लापरवाह होते जा रहे हैं, वैसे ही कोरोना पॉजिटिव एवं इस वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जिले में सुबह 87 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 3 ने कोरोना से जंग हारते हुए दम तोड़ दिया। शाम होते होते 228 लोगों और रिपोर्ट पॉजिटिव आई गई, जिसके बाद यह संख्या 310 हो गई। साथ ही 2 और लोगों के दम तोड़ने मृतकों की संख्या भी 5 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज आए पॉजिटिव रोगियों में पुलिस अकादमी फिल्लौर के कई मुलाजिम शामिल…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब मीडियम इंडस्ट्री डिवेलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर मलविंदर सिंह लक्की ने एक प्रैस कांफ्रेंस के दौरान कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर विनती की है कि जालंधर जिले में नहरी विभाग की जमीनों पर शहर के अमीर रसूखदार लोगों ने कब्जे किए हुए हैं। इस पत्र के जरिए लक्की ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया है कि पिछली सरकारें इन कब्जा धारियों से नहरी विभाग की जमीन छुड़वाने में असफल रही हैं क्योंकि सियासी लोगों की मिलीभगत के कारण यह कब्जे खाली नहीं हो पा रहे जबकि जालंधर के पाश एरिया में…
