फरीदकोट (वीकैंड रिपोर्ट): फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में दाख़िल एक कोरोना मरीज की तरफ से सुबह 5 बजे के करीब तीसरी मंजिल से छलांग लगा कर अपनी जान देने का मामला सामने आया है। परिवार वाले अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए इल्जाम लगा रहे हैं कि अस्पताल के कर्मचारियों की तरफ से ही इसको धक्को देकर नीचे फेंक दिया गया और बाद में उनको सूचना दे दी गई है। वहाँ अब रिश्तेदारों की तरफ से इमरजेंसी विभाग के बाहर लाश को रख कर हंगामा शुरू कर दिया गया और अस्पताल प्रशासन…
Author: Vandna Verma
कांगड़ा (वीकैंड रिपोर्ट): हिमाचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठों के दर्शन करने के लिए बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी गई है। कोविड ई-पास वेबसाइट में हिमाचल आने वाले ऑप्शन में मंदिर विजिट का प्रावधान कर दिया गया है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पहले की तरह कोविड-19 ई-पास में जाकर हिमाचल आने की ऑप्शन को चुनना होगा। इसमें नाम, पता, गाड़ी नंबर, आधार कार्ड नंबर समेत अन्य डिटेल भरनी होगी। https://covid19epass.hp.gov.in/applications/epass/apply टूरिज्म वाली ऑप्शन चुनकर टैंपल विजिट पर क्लिक करना होगा। जिस होटल में श्रद्धालुओं को दो दिन रुकना है, उस होटल का पूरा नाम पते के…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): नई सब्जी मंडी परिसर में टमाटर चोरी के मामले में अधिकारियों ने 2 पी.सी.आर. पुलिस कर्मचारियों को सस्पैंड कर दिया है। गौर रहे कि मंडी के आढ़तियों की सब्जियां व फल चोरी होने की घटनाएं पिछले कुछ दिनों में बढ़ गई थी जिसके चलते अधिकतर आढ़तियों में डर का माहौल बन गया था ऐसे में एहतियात के तौर पर सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने सब्जी मंडी परिसर के विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवा लिए थे ताकि सामान चोरी होने की असल सच्चाई एसो. के सामने आ सके। नतीजन 11 सितंबर की सुबह करीब 2.30 बजे…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): समाजवार्टी पार्टी की सांसद और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने एक्टर-राजनेता रवि किशन के सोमवार को संसद में दिए बयान पर निशाना साधा. जया बच्चन ने कहा कि “सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम किया जा रहा है”. इससे पहले, कल गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा था कि ड्रग्स की लत का शिकार बॉलीवुड भी है. बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स की चर्चा तेज हो गई है. जया बच्चन ने आज राज्यसभा में बीजेपी सांसद के बयान को लेकर कहा, “कुछ…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 49 लाख के चिंताजनक आंकड़े को पार कर चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों (सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक) 83,809 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 49,30,236 पहुंच गई है. देश में इस वक्त 9,90,061 मरीज एक्टिव अवस्था में है. यानि की या तो इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है या फिर यह डॉक्टरों के दिशा-निर्देशों के चलते होम आइसोलेशन में हैं. नीचे दिए गए टेबल से आप समझ सकते…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना से 70 लोगों की मौत से आज महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2424 हो गई। पंजाब सरकार की ओर से देर शाम जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार फिरोजपुर में 14, लुधियाना में 11, अमृतसर, होशियारपुर व पटियाला में छह-छह, गुरदासपुर, जालंधर व कपूरथला में पांच-पांच, फतेहगढ़ साहिब में तीन, मोहाली व संगरूर में दो-दो, बठिंडा, फरीदकोट, मोगा, मुक्तसर व शहीद भगत सिंह नगर में एक-एक व्यक्ति की मौत आज हुई है। मीडिया बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 2496 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है जबकि स्वस्थ होने वालों…
मंगलवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, जिससे सभी कार्य सफल होंगे। कारोबार में धनलाभ की स्थिति रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और पूरा दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। परिजनों से निकटता का अनुभव करेंगे। उनका सहयोग भी मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और परिजनों के साथ किसी रमणीय पर्यटन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत भी अच्छी रहेगी। खान-पान का ध्यान रखें।…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना वायरस की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही। रोजाना बड़ी संख्या में पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। वहीं आज जालंधर जिले में कोरोना के 248 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जबकि इस महामारी से आज 4 लोगों की मौत हो गई। पॉजिटिव आए रोगियों में से पंजाब नेशनल बैंक करतारपुर ब्रांच के कुछ कर्मी, हेल्थ वर्कर, डॉक्टर तथा एल्डिको ग्रीन के एक परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। जिले में आज चार लोगों की मौत के साथ अब जालंधर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 256 हो गई है और कोरोना…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने नए विशेष सुरक्षा बल का गठन किया है. इस बल की शक्तियां केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के समान ही होगी. इस फोर्स के पास बिना वारंट के तलाशी लेने और किसी को भी गिरफ्तार का अधिकार होगा. राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकरी दी. उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय, जिला न्यायालयों, प्रशासनिक कार्यालय एवं परिसर व तीर्थस्थल, मेट्रो रेल, हवाई अड्डा, बैंक अन्य वित्तीय, शैक्षिक संस्थान, औद्योगिक संस्थान आदि की सुरक्षा व्यवस्था करेगी. यूपी सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट करके यह जानकारी दी गई. एडिशनल चीफ…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश की राजधानी दिल्ली में रेलवे लाइन के किनारे बनीं झुग्गियों को फिलहाल नहीं हटाया जाएगा। यह जानकारी केंद्र सरकार की तरफ से अदालत में पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उच्चतम न्यायालय को दी। सरकार ने अदालत में कहा कि शहरी विकास मंत्रालय, रेल मंत्रालय और दिल्ली सरकार एक साथ बैठकर चार हफ्तों में इस मामले का हल निकालेंगे, तब तक झुग्गियों को नहीं ढहाया जाएगा। इसके बाद शीर्ष अदालत ने मामले को चार हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया। सुनवाई के दौरान तुषार मेहता ने अदालत से कहा, ‘केंद्र को दिल्ली में रेल की…
