जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोविड के बढ़ते केसों को देखते हुए सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में तबादलों पर लगाए गए बैन के आदेश स्वास्थ्य विभाग पर फिलहाल लागू नहीं होने जा रहे हैं। सरकारी सूत्रों ने बताया कि यह मामला पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के सामने स्वास्थ्य मंत्री ने उठाया था तथा इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय को एक पत्र भी भेजा गया था। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग पर तबादलों पर बैन के आदेश लागू न करने संबंधी हरी झंडी दे दी है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों…
Author: Vandna Verma
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): ढाबा मालिक ने सैक्टर-45 स्थित ढाबे में ग्रिल से फंदा लगा लिया। कर्मचारी जब ढाबे पर पहुंचा तो मालिक को फंदे पर लटकता देख सूचना पुलिस को दी। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ढाबा मालिक को फंदे से उतारा व जी.एम.सी.एच.-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। मृतक की पहचान धनास निवासी 22 साल के राजू के रूप में हुई। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सैक्टर-34 थाना पुलिस ने बताया कि धनास में रहने वाला राजू सैक्टर-45 में ढाबा चलाता था। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह ढाबे का एक कर्मचारी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): हस्तशिल्पी कलाकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती हर साल 17 सितंबर को मनाई जाती है, इसे विश्वकर्मा पूजा के नाम से भी जानते हैं. लेकिन इस बार विश्वकर्मा पूजा 16 सितंबर को की जाएगी. इस दिन सभी निर्माण के कार्य में उपयोग होने वाले हथियारों और औजारों की पूजा की जाती है. उद्योग जगत के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर उनकी विधि-विधान से पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा खुश होते हैं, तो व्यवसाय में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होती है. भगवान विश्वकर्मा ने पूरी सृष्टि का…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): साल 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्ता में लौटने वाली भाजपा सरकार पिछले तीन सालों में 15 आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली सरकार में इस साल अब तक 6 आईपीएस अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। इन अधिकारियों को भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और अन्य मामलों के चलते निलंबित किया गया। इनमें से सात अभी भी सस्पेंड हैं जबकि आठ को सेवा में बहाल कर दिया गया है। राज्य में आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड किए जाने का ताजा मामला महोबा के एसपी मणिलाल और उनके प्रयागराज समकक्ष अभिषेक…
इंदौर (वीकैंड रिपोर्ट): मध्य प्रदेश के इंदौर में सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंतराव अस्पताल में बदइंतजामी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें मॉर्चुरी में एक स्ट्रेचर पर रखी लाश कंकाल बन गई. 11 दिनों से ये लावारिश लाश शवगृह में पड़ी रही. इससे लाश सड़ गई और सिर्फ कंकाल बच गया. अस्पताल अब इस मामले में जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कह रहा है. अस्पताल अधीक्षक डॉ. पीएस ठाकुर ने बताया कि अज्ञात शव हम एक सप्ताह तक रखते हैं. इस लावारिश शव के अंतिम संस्कार के लिए नगर निगम को फोन किया गया था…
कोटा (वीकैंड रिपोर्ट): बूंदी जिले की सीमा पर गोठड़ा कला गांव के नजदीक चंबल नदी में एक नाव आज पलट गई. इस नाव में करीब 25 से 30 लोग सवार थे. इसके अलावा इसमें कुछ सामान और वाहन भी रखे हुए थे. यह लोग नाव के जरिए कमलेश्वर धाम बूंदी एरिया में जा रहे थे. अचानक से जब नाव पलट गई तो, इसमें सवार महिलाएं बच्चे और लोग नदी में डूबने लग गए. नाव पलटने से करीब 10 से 12 लोग डूबने की सूचना है. जिनमें से 7 शवों को निकाला जा चुका है. इनमें 2 महिला और 4 पुरुष…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस के कारण आज तड़के विश्व प्रसिद्ध हजूरी रागी भाई हरनाम सिंह जी श्रीनगर वाले का निधन हो गया। जिले के निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 60 वर्ष के थे। वह अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियां छोड़ गए है जो ऑस्ट्रेलिया में हैं। जानकारी के अनुसार बुखार की समस्या को लेकर दो दिन पहले ही वह जिले के निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। कल उनका कोरोना टेस्ट लिया गया जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद आज ही उन्हें अस्पताल में बने कोविड-19 के सेंटर में शिफ्ट कराया गया था…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 90 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही 1290 मरीजों की मौत हो गई है। अगर एक्टिव केस की बात करें तो इसकी संख्या 10 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं, कुल मामलों की संख्या 50 लाख से पार कर गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 90,123 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा 1290 मरीजों की इस महामारी ने जान ले ली है। केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना महामारी से आज 90 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या ढाई हजार के पार जाकर 2514 हो गई है। पंजाब सरकार के देर शाम जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार लुधियाना में 19, जालंधर में 12, अमृतसर में 10, गुरदासपुर व कपूरथला में आठ-आठ, होशियारपुर में छह, फिरोजपुर में पांच, फतेहगढ़ साहब व पटियाला में चार-चार, मुक्तसर में तीन, शहीद भगत सिंह नगर, पठानकोट व रोपड़ में दो-दो और बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, संगरूर व तरण तारण में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 2481 लोगों को कोराना…
बुधवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष आयात निर्यात के कार्यों में अच्छा लाभ होगा। सकारात्मक सोच आप की तरक्की के रास्ते खोल देगी। परिजन से भेट संभव है। लेकिन,मन ही मन किसी बात की चिंता तनाव में ला सकती है। वृषभ अधिकारी वर्ग आप को परेशान कर सकता है। आप के अपने ही आप को दुखी कर साझेदारी में आप को धोखा दे सकते है। नए वस्त्रों की प्राप्ति के साथ ही वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।…
