नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इन दिनों WhatsApp चैट्स लीक होने की ख़बरें आप लगातार पढ़ रहे होंगे. बॉलीवुड में Drugs के मामले की जांच चल रही है और NCB एक के बाद एक बॉलीवुड स्टार्स से Drugs के मामले में पूछताछ कर रही है. इसी बीच कई सेलिब्रिटीज़ के वॉट्सऐप चैट्स भी सामने आ रहे हैं. Drugs मामले की जांच चल रही है और ऐसे में WhatsApp चैट्स लीक होना कोई आम बात नहीं है. क्योंकि वॉट्सऐप दावा करता है कि वॉट्सऐप पर किए जाने वाले चैट्स एंड टु एंड एन्क्रिप्शन वाले होते हैं. सेंडर और रिसीवर के अलाव इसे…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पंजाब मीडियम इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर मलविंदर सिंह लक्की ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि चाहे राष्ट्रपति ने किसान हेतु मोदी सरकार द्वारा लाए बिल कानून बना दिए गए है जो जल्द लागू भी हो जाएंगे परन्तु इससे रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति के पद व उसकी गरिमा को धूमिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को उक्त बिलों पर मोहर लगा कानून बनाने से पहले किसानों का पक्ष अवश्य जान लेना चाइए था। उन्होंने कहा कि ऐसा कर राष्ट्रपति ने देशहित में नही बक्की मोदी सरकार व देश के नाममात्र…
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट): किसान संगठनों द्वारा 24 से 26 सितम्बर तक किए गए रेल रोको आंदोलन को 3 दिन और बढ़ा दिया गया है, जिससे पूरे पंजाब में रेल यातायात फिर बाधित हो गया है। रेल पटरियों पर किसानों के स्थाई धरनों को देखते हुए रेल विभाग ने मंडल की 4 गाडिय़ों को रद्द रखा जबकि मंडल की 9 गाडिय़ों को बीच रास्ते से वापस लौटा दिया गया। अमृतसर में रेल रोको आंदोलन में किसानों के साथ हजारों महिलाएं केसरी चुनरियां लेकर देवीदासपुर अमृतसर में रेल ट्रैक पर उतर आईं और रेल ट्रैक जामकर रोष प्रदर्शनकर जमकर मोदी सरकार के…
मोगा (वीकैंड रिपोर्ट): कबीर नगर में किराए के मकान पर रहती सर्बजीत कौर (35), जो 2 बच्चों की मां थी, ने बैंक कर्जे से तंग आकर अपने गले में फंदा डालकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार जसवंत सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका के पति रघूनंदन पुत्र कुलदीप कुमार ने बताया कि छोटा हाथी चलाने का काम करता है। उन्होंने बैंक आफ इंडिया में अपना विश्वकर्मा नगर मोगा में मकान बनाने के लिए 8 लाख…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब के फूड एवं सप्लाई विभाग के मंत्री भारत भूषण आशु ने राज्य में धान की सरकारी खरीद की शुरूआत राजपुरा की अनाज मंडी से करवाई। इस मौके पर आशु ने दोहराया कि मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र के नेतृत्व में पंजाब सरकार किसानों के साथ खड़ी है और केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए किसान विरोधी बिल वापस करवाने के लिए हर प्रयास किया जाएगा। उनके साथ राजपुरा के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज, घनौर के विधायक मदन लाल जलालपुर और डायरैक्टर खाद्य आपूर्ति अनिन्दिता मित्रा भी मौजद थीं। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने बताया कि…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): रेलवे ने हाल ही में यात्रियों पर यूजर चार्ज लगाने की घोषणा की. रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, यात्रियों से User charges के नाम पर 10 से 30 रुपए ज्यादा वसूलने की तैयारी है. यूजर चार्ज के नाम पर यात्री किराया बढ़ाए जाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. सूत्रों ने बताया कि इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगनी बाकी है. कहा जा रहा है कि देश में 7000 रेलवे स्टेशन अभी हैं और इसका 10 से 15 प्रतिशत करीब 1050 रेलवे स्टेशनों में यूजर चार्ज लगाया जा सकता है. किस क्लास से कितना शुल्क…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): सोमवार सुबह दिल्ली के हाई सिक्योरिटी जोन के अंतर्गत आने वाले इंडिया गेट के नजदीक ट्रैक्टर को आग के हवाले करने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है. यह सभी पंजाब के रहने वाले हैं. सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों का नाम मनजोत सिंह, रमनदीप सिंह सिंधू, राहुल, साहिब और सुमित बताया जा रहा है. इस वीडियो को पंजाब कांग्रेस यूथ के पेज पर भी लाइव दिखाया गया था. जिसके बाद से आशंका जताई जा रही है कि सभी आरोपी कांग्रेस के कार्यकर्ता है.…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में कोरोना संक्रमण से 50 और लोगों के दम तोड़ने से प्रदेश में महामारी से मरने वालों की संख्या आज बढ़कर 3238 हो गई। पंजाब सरकार की तरफ से देर शाम जारी बुलेटिन के अनुसार आज लुधियाना में नौ, जालंधर में आठ, पटियाला में छह, अमृतसर व पठानकोट में पांच-पांच, होशियारपुर व रोपड़ में तीन-तीन, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, शहीद भगत सिंह नगर व तरनतारन में दो-दो और मानसा, मोगा व संगरूर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। प्रदेश में आज 1458 और लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया जबकि दूसरी तरफ आज स्वस्थ होने वालों की संख्या…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोनावायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. भारत में COVID-19 मरीज़ों का आंकड़ा 60 लाख के पार पहुंच गया है. कोरोना संक्रमण के 60 लाख मामले रिपोर्ट करने वाला दुनिया का दूसरा देश भारत बन गया है. अमेरिका पहला देश है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 82,170 मामले सामने आए. इसी के साथ कोरोना संक्रमितों की कुल तादाद 60,74,702 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटों यानी एक दिन में 1,039 लोगों की वायरस की वजह से मौत हुई है. अब तक कुल 95542 लोगों की जान जा चुकी है.…
पढ़ें 28 सितम्बर 2020 से 4 अक्टूबर 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल, और जानें सभी 12 राशियों के जातकों के लिए क्या कुछ है इस सप्ताह ख़ास मेष राशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। हालांकि स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस सप्ताह कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह मशवरा कर लें। इस सप्ताह कार्य क्षेत्र में आप का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। साथ ही इस सप्ताह आप मनोरंजन की चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं।…
