जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हंस राज महिला महाविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास में विश्वास रखता है। एच.एम.वी. में विद्यार्थियों को हर प्रकार की प्रतियोगी परीक्षा की कोचिंग प्राप्त करने की भी सुविधा दी जा रही है। प्राचार्या प्रो. डा. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि एच.एम.वी. कम्पीटिशन हब में सी.ए.फाऊंडेशन कोचिंग, यू.जी.सी नेट कोचिंग, इंग्लिश प्रोफिशिएंसी कोचिंग तथा जे.ई.ई/नीट कोचिंग प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि बहुत ही कम फीस के साथ विद्यार्थियों को कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। इस कोचिंग में छात्राओं के साथ छात्र भी एडमिशन ले सकते हैं। कोचिंग एक्सपर्टस द्वारा प्रदान की जाती…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): हाथरस कांड में मारी गई दलित परिवार की बेटी मनीषा का परिवार की मर्जी के बगैर संस्कार जर देना मां-बाप की आजादी पर बड़ा हमला व लोकतंत्र का कत्ल है। इन शब्दों का प्रगटावा पंजाब मीडियम इंडस्ट्रीज डिवेलपमेंट बोर्ड के डायरेक्टर मलविंदर सिंह लक्की ने एक प्रैस कांफ्रेंस के दौरान किया। उन्होंने कहा कि 73 साल की आजादी से बाद भी भाजपा गुलामी वाला पुराना इतिहास दोहरा रही है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में आज भी जातिवाद है। और मोदी सरकार खुद को हिंदुओं की सरकार मानती है पर मनीषा का संस्कार करते वक्त…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): केंद्र सरकार ने 1 अक्टूबर 2020 से नए मोटर व्हीकल रूल्स लागू कर दिए हैं। इसके तहत लोगों को आरसी, इंश्योरेंस और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अहम डॉक्युमेंट्स को साथ लेकर चलने के झंझट से निजात दी गई है। वहीं, दूसरी तरफ आपकी एक छोटी सी गलती भी आपके ड्राइविंग लाइसेंस को रद्द करने के लिए काफी होगी। ट्रैफिक डिपार्टमेंट अब मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर प्राइवेट और कमर्शियल व्हीकल्स के ड्राइवरों के व्यवहार पर नजर रखेगा। सस्पेंड हो सकता है ड्राइविंग लाइसेंस नए नियमों के मुताबिक, पुलिस या यातायात अधिकार के साथ खराब व्यवहार, गाड़ी नहीं…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): अगर आपने कोरोना काल में लोन मोरेटोरियम की सुविधा का लाभ लिया है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, बैंक लोन मोरेटोरियम पर लगने वाले चार्ज की वसूली नहीं करेंगे. ये जानकारी केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को दी है. केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि एमएसएमई, एजुकेशन, होम, कंज्यूमर, ऑटो लोन पर लागू चक्रवृद्धि ब्याज को माफ किया जाएगा. इसके अलावा क्रेडिट कार्ड बकाया पर भी ये ब्याज वसूली नहीं की जाएगी. केंद्र सरकार ने हलफनामे में कहा कि महामारी की स्थिति में ब्याज की छूट का…
भोपाल (वीकैंड रिपोर्ट): अयोध्या नगर इलाके में दो दिन की बच्ची का शव मिला था. पुलिस ने इस मामले में बच्ची के नाना-नानी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक इनकी बेटी एक लड़के से अवैध संबंध के बाद गर्भवती हो गई थी और बीते दिनों बच्ची को जन्म दिया था. कुंवारी बेटी ने बच्ची को जन्म दिया तो लोकलाज के डर से नाना-नानी ने ही उसकी हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, नाना-नानी ने रात के अंधेरे में 2 दिन की बच्ची को पहले चाकू से गोदा, ब्लेड मारा और जब बच्ची की मौत हो गई…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): देश में कोरोना वायरस लगभग हर तरफ अपने पैर पसार चुका है। रोजाना तकरीबन 80 से 85 हजार मामले सामने आ रहे हैं। भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 63 लाख पार कर चुकी है, जबकि एक लाख से अधिक लोगों की मौत इस वायरस के कारण हो चुकी है। विशेषज्ञ ऐसा मान रहे हैं कि अगले साल की शुरुआत में वैक्सीन आने शुरू हो जाएंगे. पर अभी सब तक पहुंच पाना कठिन है। ऐसे में आम जनता के पास मास्क ही सबसे बड़ा हथियार है, जो उन्हें इस खतरनाक वायरस…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का 13वां सीजन किसी बुरे सपने की तरह साबित हो रहा है। यूएई के खेले जा रहे टूर्नामेंट में धोनी की अगुवाई वाली सीएसके को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। उद्घाटन मैच में जीत के साथ शुरुआत करने वाली चेन्नई को पहले राजस्थान, फिर दिल्ली और अब हैदराबाद के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी। शुक्रवार को दुबई में खेले गए टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स के हाथों मिली हार के बाद धोनी ने अपनी नाराजगी जाहिर की मैच के बाद उन्होंने गलतियों को गिनवाते खिलाड़ियों को फटकार…
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट): सभी वाहनों पर हाई सेक्युरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग ने वाहन चालकों को राहत देते हुए 31 दिसंबर, 2020 तक की मियाद बढ़ा दी है। पहले यह समय सीमा 30 सितंबर तक थी परन्तु पिछले दिनों हाई सक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी ऐगरोज़ के कर्मचारियों पर गलत तरीको साथ नंबर प्लेटों लाने का मामला काफ़ी बढ़ गया, जिस कारण स्टेट ट्रांसपोर्ट विभाग अनिश्चितता में थी। इसी अनिश्चितता के मद्देनज़र स्टेट ट्रांसपोर्ट मंत्री संतुष्ट सुलताना की तरफ से हाई सक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए चालकों को 31 दिसंबर तक का समय दिया गया…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब में शुक्रवार को कोविड-19 से 50 और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 3,501 हो गई है और 1,071 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,16,213 हो गई है। सरकार के एक मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अमृतसर में आठ लोगों की, गुरदासपुर और लुधियाना में छह-छह लोगों की, फिरोजपुर, होशियारपुर और संगरूर में चार चार लेागों की तथा फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में तीन-तीन लोगों की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। फाजिल्का, जालंधर, मोगा और एसबीएस नगर में दो-दो तथा बठिंडा, फरीदकोट, कपूरथला और मोहाली में एक-एक व्यक्ति की मौत…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारत में शनिवार को कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या एक लाख को पार कर गई और कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 64 लाख के पार जा पहुंचा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई है। हालांकि, कोरोना के दैनिक मामलों में आज कुछ गिरावट देखने को मिली है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 79,476 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस से होने वाली मौतों की संख्या 1,069 रही है। अब तक देश में इस वायरस से 64,73,545 लोग संक्रमित हो चुके हैं।…
