नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): हर साल सर्दियों से पहले पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों के खेतों में पराली जलाने से इन राज्यों सहित राजधानी दिल्ली में बढ़े वायु प्रदूषण की समस्या का निराकरण करने की हर साल कोशिशें होती हैं. इस बार सुप्रीम कोर्ट ने खुद इस मामले में दखल दिया है. शीर्ष अदालत ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को देखते हुए पराली जलाने पर निगरानी रखने के लिए एक मॉनिटरिंग टीम का गठन किया है. यह एक सदस्यीय समिति है. मॉनिटरिंग के लिए रिटायर्ड जस्टिस मदन बी. लोकुर को चुना गया है. इन तीनों राज्यों के चीफ सेक्रेटरी…
Author: Vandna Verma
शनिवार को कौन सी राशि में आएंगी खुशीयां और कौन सी राशि वाले होंगें मालामाल पढ़ें 12 राशियों का हाल। बॉलिवुड पंडित : कमल कुमार (KRK) मेष – आज गणेशजी का आशीर्वाद आप पर रहेगा, जिससे आप दिन भर मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। एक साथ रहने और सुरुचिपूर्ण भोजन की संभावना भी है। आज किसी खोई हुई वस्तु के मिलने की संभावना अधिक है। फिर भी, अपने विचारों और आरोपों को नियंत्रण में रखें। विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता और लाभ मिलेगा। गणेशजी सलाह देते हैं कि बौद्धिक चर्चा में विवाद से बचें…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Xiaomi भी ग्राहकों के लिए इस फेस्टिव सीज़न में दिवाली विद मी सेल लेकर आई है। आज यानी 16 अक्टूबर से Mi Sale का आगाज़ शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम पर हो गया है। सेल के दौरान Smartphones और अन्य प्रोडक्ट्स पर तो छूट मिलेगी लेकिन साथ ही 1 रुपये वाली फ्लैश सेल का भी आयोजन किया जाएगा। आज 1 रुपये में कौन-कौन से प्रोडक्ट्स खरीदने का आपके पास मौका है आइए जानते हैं। Axis Bank कार्ड और बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ग्राहकों को 1000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): इलेक्ट्रॉनिक वाहन खरीदने वालों के लिए दिल्ली में सराहनीय कदम उठाया गया है। शुक्रवार को दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को रजिस्ट्रेशन फीस से छूट दे दी है। इससे पहले, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP सरकार ने 11 अक्टूबर को इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को रोड टैक्स से राहत दी थी। दरअसल, दिल्ली में ई-वाहन नीति लागू है, जिसका उद्देश्य दिल्ली में पॉल्यूशन को काबू करना है। आप सरकार ने टारगेट रखा है कि साल 2024 तक दिल्ली में एक चौथाई गाड़ियां ई-वाहन हों। लोग आसानी से ई-वाहन खरीद सकें, इसके लिए दिल्ली सरकार ने रोड…
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): पंजाब की 30 संघर्षशील किसान जत्थेबंदियों ने चंडीगढ़ के किसान भवन में बैठक में चर्चा के बाद ऐलान किया कि नए कृषि कानूनों की खिलाफत में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। जत्थेबंदियों ने संघर्ष को और तेज करने का भी ऐलान किया है। इसके तहत पंजाब में भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों की वर्चुअल रैलियों और भाजपा नेताओं का विरोध भी शामिल है। जत्थेबंदियों ने फैसला किया है कि केंद्र सरकार के बुरे रवैये के खिलाफ 17 अक्तूबर को रोष मार्च करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्यभर में पुतले फूंके जाएंगे, जबकि भाजपा के जिला…
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): उत्तर प्रदेश के बलिया के रेवती थाना के दुर्जनपुर में खुली पंचायत में एक अधेड़ की हत्या किए जाने के मामले में अभी तक एक भी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है. मुख्य आरोपी धीरेंद्र सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा है. पुलिस नामजद 8 आरोपियों में से अभी तक बस एक को गिरफ्तार किया गया है. वाराणसी रेंज के एडीजी बृज भूषण ने शुक्रवार को बताया कि मामले एक आरोपी देवेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है, वो धीरेंद्र प्रताप सिंह का भाई है. बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पुराने फोन से आ गए हैं परेशान और खरीदना चाहते हैं नया मोबाइल तो बता दें की Flipkart Sale का आगाज़ हो चुका है। फ्लिपकार्ट सेल के दौरान ग्राहकों को कई ब्रांड के स्मार्टफोन्स सस्ते में मिल जाएंगे लेकिन आज हम बात करेंगे Samsung ब्रांड के मोबाइल फोन्स पर मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में। Samsung F41 में 6000 एमएएच की बैटरी जान फूंकने का काम करती है। Flipkart Sale में सीमित समय के लिए इस लेटेस्ट फोन पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। प्रीपेड ट्राजैक्शन पर 1000 रुपये की छूट इस फोन के साथ…
तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट): बी.एस.एफ. ने भारत-पाक की कंटीली तार नजदीक हैरोइन के 14 पैकेट बरामद किए हैं, जिनका वजन 14 किलो 260 ग्राम है। बरामद हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 70 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। इस बड़ी बरामदगी के बाद बी.एस.एफ. द्वारा आस-पास के सभी इलाके को बारीकी के साथ खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान सरहद के साथ लगती बी.ओ.पी. कल्स पोस्ट के नजदीक बी.एस.एफ. की 14 बटालियन के जवानों ने 5 पैकैट हैरोइन बरामद किए, जिसका वजन 5 किलो 260 ग्राम है। इस दौरान तस्करों की हरकतों को देखते हुए बी.एस.एफ…
हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट): तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बाढ़ में फंसे एक युवक का फोन कॉल सामने आया है, जिसमें वह अपने दोस्त से मदद की गुहार लगा रहा है. बाढ़ की वजह से उसकी कार बहकर एक पेड़ से जा अटकी है. कार में पानी भर चुका है. इसी बीच वह अपने दोस्त को फोन कर किसी को भेजने की गुहार लगा रहा है. यह उसका आखिरी कॉल रहता है. जब तक कि कोई मदद मिलती उसकी कार बह जाती है. गुरुवार को वह शख्स मृत मिला. शख्स की पहचान वेंकटेश गौड़ के रूप में हुई है. आखिरी कॉल…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनियों में से एक है। इस कंपनी की पॉलिसी में निवेश करना काफी सुरक्षित माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सरकार द्वारा संचालित कंपनी है। हाल में एलआईसी ने अपने एक पुराने पॉपुलर प्लान ‘जीवन अक्षय’ को फिर से शुरू किया है। यह एक एन्यूटी प्लान है। इसमें निवेश करने पर ग्राहक तुरंत पेंशन का लाभ ले सकते हैं। इस पॉलिसी की खासियत यह है कि इसमें एकमुश्त निवेश करना पड़ता है। इसमें न्यूनतम 1,00,000 रुपये के निवेश कर पॉलिसी शुरू की जा सकती…
