उत्तर प्रदेश (वीकेंड रिपोर्ट) : कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रजिस्ट्री कार्यालय में एक बार फिर पूर्व अप्वाइंटमेंट लेने की व्यवस्था लागू कर दी गयी है। उपनिबंधक कार्यालय में बिना पूर्व अप्वाइंटमेंट के किसी भी प्रकार की रजिस्ट्री नहीं होगी। अप्वाइंटमेंट नंबर बताने पर ही कार्यालय में प्रवेश मिलेगा। कोविड संक्रमण की वर्तमान परस्थितियों को देखते हुए जमीन की रजिस्ट्री करवाने वालों के लिए उपनिबंधक कार्यालय द्वारा नई गाइड लाइन जारी की गयी है। भूमि के बैनामे की रजिस्ट्री के लिए अब ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेना जरूरी कर दिया गया है। उपनिबंधक भानुप्रताप सिंह ने बताया कि पक्षकारों को अब…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकेंड रिपोर्ट) : कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला करते हुए एक बार फिर गरीब परिवारों को फ्री राशन देने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अब राशन कार्ड धारक मई और जून महीने में प्रति व्यक्ति 5 किलो ज्यादा चावल-गेहूं ले सकेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए बताया, ‘कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 26,000 करोड़ रुपये से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत दो महीने तक 5 किलो अनाज देने के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं.…
लखनऊ (वीकेंड रिपोर्ट) : उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा संभाल लिया है। सीएम योगी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ, गोरखपुर, झांसी, बरेली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बलिया, जौनपुर, गौतमबुद्ध नगर और गाजीपुर के जिलाधिकारियों से कोविड-19 की स्थिति के सम्बन्ध में बातचीत की।इस दौरान सीएम ने कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों को ये निर्देश दिए हैं:- 1. सीएम योगी ने कहा कि कोरोना के विरुद्ध जिस प्रकार से पिछले 1 वर्ष से प्रभावी संघर्ष किया गया और सफलता मिली, उसी…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्वामित्व योजना की शुरुआत करते हुए 4 लाख से अधिक लोगों को उनकी सम्पत्ति के ई-प्रापर्टी कार्ड (E-Property Card) वितरित किए. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर हुए. इस कार्यक्रम में पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार भी प्रदान किए. भारत के गांव आत्मनिर्भर बनें प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि देश की प्रगति और संस्कृति का नेतृत्व हमेशा गांवों ने ही किया है. इसीलिए आज देश अपनी हर नीति और हर प्रयास के केंद्र में गांवों को रखकर आगे बढ़ रहा है.…
पठानकोट (वीकैंड रिपोर्ट) : भारतीय जनता पार्टी, पंजाब के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा प्रदेश में दोबारा बढ़े कोरोना संक्रमन को लेकर भाजपा मेडिकल प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं को जनता की सेवा में उतर कर जनता को इस मुश्किल घड़ी में दवाएं व अन्य सम्भव सुविधाएँ उपलब्ध करवाने का आह्वान किया। भाजपा मेडिकल प्रकोष्ठ की इस संबंधी एक विशेष बैठक सरकार द्वारा जारी कोरोना गाईडलाइंस की पालना करते हुए प्रदेश कन्वीनर डॉ. रणवीर कौशल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रदेश कन्वीनर डॉ. रणवीर कौशल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की उपस्थिति…
कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट) : डिप्टी कमिश्नर कम ज़िला मैजिस्ट्रेट दीप्ति उप्पल की तरफ से एक अहम आदेश के द्वारा जिले अंदर आक्सीजन की स्पलाई अस्पतालों को पूरी करने के बाद ही चुनिंदा उद्योगों को स्पलाई करने के निर्देश जारी किये गए हैं। करोना के मामलों में तेज़ी के साथ विस्तार होने के कारण अस्पतालों में मरीजों की जान बचाने के लिए आक्सीजन की ज़्यादा ज़रूरत पड़ रही है, जिस कारण पंजाब सरकार के उद्योग और कामर्स विभाग के पत्र नंबर डाटा -आक्सीजन -स्पलाई -2136 बी के द्वारा जारी निर्देशों के अनुकूल यह आदेश जारी किये गए हैं। आक्सीजन स्पलाई डिप्टी कमिश्नर ने…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : देश में कोरोना का संक्रमण हर दिन बढ़ता जा रहा है. शनिवार लगातार देश में एक दिन में तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए. देश में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 3,46,786 सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,66,10,481 हो गए हैं. 25 लाख से अधिक कोरोना के एक्टिव केस है. इसके अनुसार 2624 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,89,544 हो गई है. शनिवार का दिन बेहद परेशान करने वाला है क्योंकि इस दिन न सिर्फ संक्रमितों की संख्या बहुत है बल्कि मृतकों की संख्या भी…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ़्त आनलाइन कोचिंग देने के लिए ज़िला प्रशासन, जालंधर की तरफ से जल्दी ही योग्य उम्मीदवारों के लिए कोचिंग क्लासों का आयोजन किया जा रहा है। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि घर -घर रोज़गार मिशन के अंतर्गत अलग -अलग सरकारी नौकरियों के लिए उम्मीदवारों को तैयार करने के लिए विशेष कोचिंग कैंप लगाए जाएंगे। उन्होनें बताया कि योग्य उम्मीदवार https://tinyuri.com /coachingjal पर आनलाइन या ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो में अप्लाई कर सकते हैं। इसके इलावा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए 9056920100 पर संपर्क कर सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर ने इच्छुक उम्मीदवारों…
जालन्धर (वीकैंड रिपोर्ट) : एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्याप्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन जी के सदैव उत्साहपूर्ण मार्ग दर्शन अधीन विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन उत्कृष्टतापूर्वक आयोजित किया गया। सर्वप्रथम सर्वमंगल कामना हेतु ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर इंटर स्कूल ऑनलाइन प्रतियोगिताओं डिजिटल पोस्टर मेकिंग एवं पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति सजग करने के लिए वीडियो मैसेजिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों से कुल 70 विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक प्रतिभागिता की गई। धरती की रक्षा हेतु जागरूक छात्राओं ने पृथ्वी के बचाव, उसे कैसे हरा-भरा बनाएं…
अमृतसर (वीकेंड रिपोर्ट) : इस समय की बड़ी खबर अमृतसर से आ रही है। चांद एवेन्यू स्थित नीलकंठ अस्पताल में आक्सीजन की कमी के कारण छह कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। इसको लेकर मरीजों के परिवार वालो ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया। अस्पताल महकमा ने जिला प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। मृतकों के परिवार वालो का कहना है कि अस्पताल की तरफ से कागज पर लिखवाया गया था कि अस्पताल में आक्सीजन की कमी है और यदि इसकी कमी की…
