जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : कोरोना में लगे लॉकडाउन के कारण आम पब्लिक को फल-सब्जी जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजों के लिए भी जूझना पड़ रहा है। लाकडाउन में सब्जी और फल के दामों को कंट्रोल करने के लिए जिला प्रशासन से अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। इससे आपको रेहड़ी व मंडी में फल और सब्जी सही दाम पर हासिल हो सकेगा। सोमवार को डीसी घनश्याम थोरी ने कहा है कि अगर रेहड़ी और फड़ी के साथ मंडी में तय किये गए रेट से ज्यादा दाम पर फल व सब्जी बिक रही है तो जिला मंडी अफसर मुकेश काले के…
Author: Vandna Verma
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : अतिरिक्त ज़िला मैजिस्ट्रेट जालंधर जसबीर सिंह ने फ़ौजदारी संहिता 1973 की धारा 144 अधीन प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए ज़िला जालंधर (देहाती) की हद में आते सभी साईबर कैफे के मालिकों को आदेश दिए गए है, कि किसी अनजान व्यक्ति को जिसकी पहचान कैफे मालिक की तरफ से नहीं की गई, साईबर कैफे का प्रयोग करने पर रोक लगाई है। जारी किये आदेशों में उन्होनें कहा कि साईबर कैफे का प्रयोग करने वाला व्यक्ति अपने हाथ से अपना नाम, घर का पता, टैलिफ़ोन नंबर और पहचान सम्बन्धित सबूत का इंदराज करेगा। इसके इलावा प्रयोग करने वाला /आने वाले व्यक्ति की…
मेष इस सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के प्रारंभ में थोड़ा सर्दी जुकाम से बचे। भाग्य साथ देगा। जातक का महत्व बढ़ेगा। किसी बड़े पद पर पहुंचने का प्रबल योग हैं। जातक का प्रभाव बढ़ेगा। निरंतर सक्रियता बनाएं रखें। उपाय : सूर्य को जल दे। वृष इस सप्ताह इस राशि के जातकों की स्थिति पटरी पर आने लगेगी। स्वस्थ्य आदि में गुणात्मक सुधार होगा। जातक अपनी कला से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। बड़ी सावधानी भी बनाएं रखें। बिना सोचे समझें कोई निर्णय…
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : 20 आक्सीजन कन्सनटरेटरज़ का बाकी रहता अलाट आज जालंधर में पहुँच गया, जिसको कोविड -19 के प्रभावशाली प्रबंधन के लिए सिविल हस्पताल को सौंप दिया गया। कुछ दिन पहले ज़िला प्रशासन को 10 आक्सीजन कन्सनटरेटरज़ प्राप्त हुए थे और अब 20 और आक्सीजन कन्सनटरेटरज़ पहुँच गए है। जिला प्रशासन की तरफ से कुल 30 आक्सीजन कन्सनटरेटरज़ की ख़रीद की जा चुकी है। इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी ने बताया कि ग़ैर सरकारी संस्था गिल फाउंडेशन ने रैड्ड क्रास सोसायटी को कोविड -19 महामारी ख़िलाफ़ चल रही लड़ाई में योगदान…
नई दिल्ली (वीकेंड रिपोर्ट) : पिछले साल भारत का चीन के साथ विवाद हुआ था, जिसके कारण कई चीनी ऐप बंद हो गए थे। भारत में PUBG ऐप भी था जिसे टिकटॉक के साथ बंद कर दिया गया था। भारत के अधिकांश युवा इस खेल के समर्थक थे। उनके लिए एक बड़ा झटका था लेकिन अब इस ऐप को नए तरीके से फिर से रिलीज़ किया जा रहा है। कंपनी ने भारत में PUBG की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। लंबे इंतज़ार के बाद अब भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इस गेम को भारत में PUBG मोबाइल इंडिया…
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर द्वारा चलाए जा रहे 10 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम के चौथे दिन कंप्यूटर साइंस विभाग से संगीता भंडारी ने इंटरनेट एंड सोशल मीडिया प्रयोग करने के गुर छात्राओं को सिखाए। उन्होंने मुख्यता प्रैक्टिकल तरीके से इस सब के बारे में जानकारी दी। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपनी प्राइवेसी बनाए रखने के भी टिप्स दिए गए । उन्होंने यू-ट्यूब चैनल बनाना भी सिखाया तथा साथ ही उस पर वीडियो अपलोड करने की जानकारी भी दी। गूगल क्रोम की विभिन्न सैटिंग्स के बारे में भी बताया। उन्होंने प्रतिभागियों के सवालों के जवाब भी दिए। प्राचार्या…
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : जालंधर में कोविड-19 के बढ़ रहे मामलों के चलते ज़िला प्रशासन ,डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी के आदेशों पर जहाँ महामारी की रोकथाम के लिए सख्त यत्न कर रहा हैं, वहीं कोविड नियमों की पालना को भी सुनिश्चित किया जा रहा है। कोविड-19 को ज्यादा फैलने से रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से अब सब्ज़ी मंडी, जालंधर में भीड़ कम करने के उदेश्य से रेहड़ी वालों को मंडी में दाख़िल होने के लिए अलग-अलग रंगों के पास जारी किये जाएंगे, जिससे मंडी में भीड न हो सके और सामाजिक दूरी की पालना को यकीनी बनाया जा सके। इस सम्बन्धित आज नव…
लांबड़ा (वीकेंड रिपोर्ट) : लांबड़ा के पास स्थित डी-एडिक्शन सेंटर पावरकाॅम के ट्रांसफार्मर से डायरेक्ट कुंडी डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। कुंडी डालकर बिल्डिंग में 8 एसी चल रहे थे। बिजली चोरी करने के मामले में डी-एडिक्शन सेंटर को 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। रेड एडिशनल एसई इंफोर्समेंट नंबर-1 के अधिकारी ने की। सेंटर की पूरी बिजली कुंडी डालकर ही चलाई जाती थी। इंफोर्समेंट विंग के डिप्टी चीफ इंजीनियर रजत शर्मा ने बताया कि सेंटर के मालिक ने 20 किलोवाट का लोड सेंक्शन करवाया हुआ था और बिल्डिंग में 8 एसी चल रहे थे। धारा 135 और…
जालन्धर (वीकेंड रिपोर्ट) : इनोसैंटहर्ट्स में कोविड-19 के दौरान परिवारों में एक मां की भूमिका को दर्शाते हुए वैबीनार करवाया गया जिसका विषय ‘मदरहुड इन चैलेंजिंग टाइम’ रखा गया। इस वैबीनार में प्रसिद्ध हस्तियों में जालन्धर से डाक्टर सुषमा चावला एमडी, गायनेकोलॉजिस्ट, केरल से श्रीमती पूजा बोस प्रिंसीपल हाई रेंज स्कूल, अमृतसर से विनोदिता संयम सीबीएसई रिसोर्स पर्सन एवं गुजरात से आरती आहूजा हॉलिस्टिक हीलर ने अपने विचार प्रकट किए। मॉडरेटर की भूमिका इनोसैंट हर्ट्स की कल्चरल हेड तथा मोटिवेशनल स्पीकर शर्मिला नाकरा ने निभाई। आमंत्रित अतिथियों ने इस मुश्किल घड़ी में मां की भूमिका को प्रशंसनीय तथा सराहनीय बताया…
जालंधर (वीकेंड रिपोर्ट) : वीकेंड लॉकडाउन के दौरान गुरु नानक मिशन चौक के निकट पासपोर्ट ऑफिस के कार्यालय (PSK Building) के तीसरी मंजिल में पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस दफ्तर में लगी भयंकर आग से पूरा ऑफिस जलकर स्वाहा हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की सूचना मिलते ही थाना नंबर छह की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार आज 9:30 बजे के करीब गुरु नानक मिशन चौक के निकट पासपोर्ट ऑफिस (Passport Sewa Kendra) के…
