नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Guidelines for Republic Day 2022 : देश में कोरोना के हर दिन 2 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं, जिसे देखते हुए सरकार ने गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को कम करने का फैसला लिया है. रक्षा मंत्रालय ने पहले करीब 24,000 लोगों के शामिल होने की तैयारी की थी, लेकिन कोरोना के केस बढ़ने की वजह से 5,000 से 8,000 लोगों को ही समारोह में बुलाने की संभावना है. रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक अभी अंतिम संख्या तय नहीं हुई है, गणतंत्र दिवस समारोह में…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Symptoms of Omicron : सर्दी-खांसी, बुखार और डायरिया जैसे तमाम लक्षणों के अलावा ओमिक्रॉन वैरिएंट संक्रमण से आंखों से जुड़ी समस्या भी हो सकती है. डॉक्टरों के मुताबिक, कोरोना के नए वैरिएंट का पहला लक्षण कई मरीजोंं में आंखों से दिखना शुरू होता है. ये लक्षण कोरोना के दूसरे वैरिएंट में भी देखा गया था. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘आंखों से जुड़ी समस्या’ को असामान्य या कम दिखाई देने वाले लक्षणों के रूप में सूचीबद्ध किया है. यह भी पढ़ें : Do Masks Provide Protection – मास्क से ऑक्सीजन के स्तर में क्या बदलाव आता,…
जालौर (वीकैंड रिपोर्ट) : Allegation Against SHO : राजस्थान पुलिस की वर्दी पर एक बार फिर बड़ा बदनुमा धब्बा लगा है। जालोर के भीनमाल पुलिस थाने के थानाधिकारी दुलीचंद गुर्जर की करतूतों ने पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है। भीनमाल थाने में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने एसएचओ दुलीचंद पर एक रात के लिय जिस्म की डिमांड करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला कांस्टेबल ने भीनमाल पुलिस उपाधीक्षक को भी इस बारे में बयान दिये हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से थानाधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया है। यह भी पढ़ें…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : BJP List of Star Campaigners : भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए स्टार कैंपेनर्स की सूची जारी कर दी है. इस सूची में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी का नाम नहीं है. इस लिस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी, BJP चीफ जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई नेताओं का नाम है. बीजेपी के स्टार प्रचारकों की यह सूची यूपी चुनाव के मद्देनजर पहले चरण में प्रचार के लिए तैयार की गई है. इसमें बीजेपी यूपी चीफ स्वतंत्र देव सिंह, यूपी प्रभारी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Congress Second List of Candidates : UP में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. कांग्रेस की 41 उम्मीदवारों की लिस्ट में 16 महिला उम्मीदवार हैं. कांग्रेस ने हाजी अखलाक को कैराना से टिकट दिया है. मेरठ से रंजन शर्मा, आगरा कैंट से सिकंदर वाल्मीकि और मांट से सुमन चौधरी को मैदान में उतारा है. इसे पहले जारी हुई पहली 125 उम्मीदवारों की सूची में 50 महिला उम्मीदवारों के नाम थे. यह भी पढ़ें : MLA Demands Against Rana Gurjeet – मंत्री राणा गुरजीत को पार्टी से निकालने की…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : MLA demands against Rana GURJEET : पंजाब कांग्रेस में नई कलह शुरू हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने मंत्री राणा गुरजीत को पार्टी से निकालने की मांग की है। इस बाबत विधायक नवतेज चीमा, बावा हैनरी, बलविंदर धालीवाल और सुखपाल खैहरा ने सोनिया गांधी को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने कहा कि मंत्री राणा को कपूरथला से टिकट दी जा चुकी है। इसके बावजूद वह अपने बेटे को सुल्तानपुर लोधी से निर्दलीय खड़ा कर रहे हैं। वहां से कांग्रेस ने विधायक नवतेज चीमा को टिकट दी है। यह भी पढ़ें : Aparna Yadav Join BJP –…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Weather Alert in States : पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और UP में कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. शीतलहर की मार अभी जारी रहेगी. दिल्ली समेत 6 राज्यों में लगातार तीन दिन बारिश का अनुमान लगाया गया है और आने वाले दिनों में तेजी से मौसम बदलने वाला है. तीन दिनों तक बारिश का अनुमान जताया गया है. मौसम विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी है. अगले तीन दिनों तक यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश में कंपकंपाती ठंड पड़ सकती है. यह भी पढ़ें : Ban on International Flights – अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बढ़ा बैन, इस दिन तक जारी…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Ban on International Flights : विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. Aviation Regulator Directorate General of Civil Aviation (DGCA) ने कोरोना के नए स्ट्रेन के बढ़ते खतरे को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध की अवधि को बढ़ा दिया है. भारत सरकार ने आज International Commercial Flights के निलंबन को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है. यह भी पढ़ें : Covid Guideline for Ielts Centers – इन शर्तों के साथ अब खुल सकेंगे IELTS सेंटर, पढ़ें आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने 31 जनवरी तक देश से आने-जाने वाली सभी…
Today Horoscope for 20 January 2022 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मन में उत्साह रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में थोड़ा सरल व समझौतावादी बने रहने का प्रयास करें। सोच समझकर कोई निर्णय लें, तो ही बेहतर होगा। जल्दबाजी में उठाए गए कदम नुकसान पहुंचा सकते हैं। कोई भी नया काम शुरू न करें। परिवार के साथ धर्म ध्यान में समय बिताएं। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Voting Facilities for COVID Patient : 80 वर्ष से अधिक उ️म्र के मतदाता पहली बार घर बैठे मतदान कर सकेंगे। कोरोना संक्रमित मरीज भी घर बैठकर ही अपने मताधिकार का प्रयोग मनपसंद उ️म्मीदवार के लिए कर सकेंगे। मतदान बूथ पर अगर संक्रमित व्यक्ति मतदान करने पहुंच जाता है तो अन्य मतदाता कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। इससे बचाव और क्वारंटाइन हुए मरीज मतदान से वंचित न रह जाएं, इसलिए चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इस कारण जिला प्रशासन के साथ-साथ सेहत विभाग भी गंभीर…
