Author: Vandna Malhotra

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की। इस बैठक में पीएम मोदी ने लॉकडाउन खोलने को लेकर चर्चा की और कहा कि इसपर एक नीति तैयार करनी होगी, जिसपर राज्य सरकार को विस्तार से काम करना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बैठक में कहा कि राज्य सरकार अपनी नीति तैयार करें और किस तरह लॉकडाउन को खोला जाए। इसमें रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन में राज्य अपने इलाकों में लॉकडाउन को खोला जा सकता है। जिन राज्यों में अधिक केस है, वहां लॉकडाउन…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोना संकट के बीच दिल्ली वासियों के लिए एक और बुरी खबर है। हरियाणा से दिल्ली में आने वाली सब्जियों पर भी मनोहर लाल खट्टर सरकार ने रोक लगा दी है। यानी अब हरियाणा से दिल्ली में सब्जियां नहीं आएंगी। ऐसे में दिल्ली में सब्जियों के भाव बढ़ेंगे। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर हरियाणा प्रशासन को अलर्ट किया गया है। अगर कोई सब्जी लेकर आता है तो उस पर मामला किया जाएगा। इससे पहले हरियाणा के स्वास्थ्य और गृह मंत्री अनिल विज ने कहा था कि दिल्ली में कार्यरत कर्मचारी, जो हरियाणा में रहते हैं, वो…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): पूर्वी दिल्ली के पटपडग़ंज के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में डॉक्टर समेत 33 स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा यहां की 145 नर्सों को उनके हॉस्टलों में क्वारेंटाइन किया गया है। हॉस्पिटल से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि यहां के सभी स्वास्थ्य कर्मियों के नियमित दिनचर्या के दौरान कोरोना वायरस का टेस्ट कराया गया, जिसके बाद कुल 33 स्टाफ के इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें दो डॉक्टर और 23 नर्सिंग स्टाफ शामिल हैं। इसके अलावा टेक्निशियन और सहायक कर्मचारी हैं। अस्पताल के…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दिल्ली के जिस मरकज को कोरोना का केंद्र माना जा रहा था उसी से निकले जमाती अब कोरोना मरीजों को जिंदगी देने के लिये आगे आ रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिये प्लाज्मा थैरेपी वरदान साबित हो रही है और इसी के लिये तबलीगी जमात के लोग बड़ी संख्या में प्लाज्मा डोनेट कर रहे हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में जमातियों से जुड़े 1000 से अधिक कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिले थे। इनमें से करीब 250 जमाती ठीक हो गये हैं। ठीक हुए इन मरीजों का…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): लॉकडाउन के बाद जगह-जगह फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाने की मांग तेजी से बढने लगी है। राज्य सरकार ही नहीं स्थानीय सांसदों पर भी दबाव बन रहा है। ऐसे में संभावनाए भी ढ़ूंढ़ी जा रही है कि कैसे लॉक डाउन में ही जगह-जगह फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाई जाए। इसका सबसे बड़ा माध्यम रेलवे है लिहाजा रेलवे भी अपने तरफ से तैयारी में है। अगर केंद्र सरकार से हरी झंडी मिलती है तो कुछ स्पेशल ट्रेन ग्रीन जोन में चलाई जा सकती है। हालांकि अधिकारिक तौर पर रेलवे ने स्पष्ट तौर पर…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात की। बैठक में उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। दो राज्यों (हिमाचल प्रदेश और मेघालय) को छोड़कर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के पक्ष में हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोविड-19 स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में भाग ले रहे हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई…

Read More

मेष: इस सप्ताह आपकी रशि में श्री सूर्य उच्च होकर गोचर करेंगे। जिससे आपको राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन में अच्छी बढ़ती की स्थिति रहेगी। आप अपने कामों को तय समय से करने के लिये किसी नैनो तकनीक का उपयोग करने में लगे हुये रहेंगे। क्योंकि यहां बुद्धि को बढ़ाने वाले बुध भी रहेंगे। जिससे आपको भय उत्पन्न हो सकता है। अत: सावधानी एवं धैर्य को बनाये रखें। हालांकि धन भाव गत शुक्र का गोचर आपके लिये फायदे का सौदा रहेंगे। जिससे आप पारिवारिक उपयोग के भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में व्यस्त रहेंगे। इसी प्रकार राहू का पराक्रम भावगत…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): भारतीय रेलवे ने 3 मई तक अपनी सारी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यही नहीं उसने 3 मई के बाद के रेलवे रिज़र्वेशन को भी बंद कर दिया है। इसका सीधा मक़सद रेल मुसाफिरों को संदेश देना है कि 4 मई को लेकर वो कोई अंदाज़ा न लगाएं और न ही रेलवे स्टेशनों की ओर जाएं। रेलवे लॉकडाउन के बाद जब भी ट्रेनें चलाएगा तो वो केंद्र की हरी झंडी के बाद चलाएगा। केंद्र भी इस मसले पर सभी राज्यों से बातचीत के बाद ही कोई निर्देश जारी करेगा। इस बीच जिस तरह से…

Read More

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट): कफ्र्यू के दौरान पंजाब वासियों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उलब्ध होती रहें और लोगों को किसी प्रकार की मैडिकल सहायता में देरी ना हो, साथ ही लोगों को घर से भी ना निकलना पड़े। इसके लिए आज पंजाब सरकार की ओर से ई संजीवनी ओपीडी एप्प लांच किया जा रहा है। इस एप्प के माध्यम से आप निर्धारित समय पर डाक्टरी सलाह ले सकते हैं। इसके लिए गूगल एप्प स्टोर से संजीवनी एप्प को अपने मोबाइल फोन में डाऊन लोग कर लें। तत्पश्चात इसमें अपना मोबाइल नं रजिस्टर करें डाक्टर से अपने रोग सबंधी परामर्श लेने…

Read More

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): दुनियाभर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक दिन रात एक कर रहे हैं। वायरस के बारे में वैज्ञानिक जितनी जांच कर रहे है उसके उतने ही अगल अलग रूप दिखाई दे रहे हैं। कोरोना वायरस पर शोध कर रहे वैज्ञानिकों ने वायरस के नए लक्षण का पता लगाया है। बताया गया है कि खांसी, जुकाम, बुखार ही नहीं अब पैरों को देखकर भी कोरोना के बारे में पता लगाया जा सकेगा। कोरोना वायरस के मरीजों में पैर के अंगूठों में ये नए लक्षण दिख रहे हैं। कोरोना…

Read More