राजासांसी (अमृतसर) (वीकैंड रिपोर्ट) – Gangster Jaggu Bhagwanpuria brought to Punjab : डिब्रूगढ़ जेल में बंद विभिन्न मामलों में वांछित गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को पंजाब पुलिस की एक टीम प्रोडक्शन वारंट पर देर रात अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे राजासांसी ले आई, जहां से कड़ी सुरक्षा के बीच जग्गू भगवानपुरिया को पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ पंजाब के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को आज भारी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया, जहाँ बटाला पुलिस को उसका तीन दिन का रिमांड मिला है।…
Author: Vandna Verma
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Pollution In Delhi : दिल्लीवासी इन दिनों गंभीर प्रदूषण का सामना कर रहे हैं। राजधानी की हवा खतरनाक स्तर पर पहुँच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आनंद विहार में आज सुबह वायु गुणवत्ता 409 दर्ज की गई, जो गंभीर श्रेणी में आती है। इलाके में धुएँ की एक मोटी परत छाई रही। लोधी रोड पर भी वायु गुणवत्ता बिगड़ गई, जहाँ वायु गुणवत्ता 325 दर्ज की गई। प्रदूषण कम करने के लिए ट्रकों पर पानी के छिड़काव यंत्र लगाए गए हैं। एम्स के आसपास भी स्थिति गंभीर है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Police action at drug smuggler house : थाना चार के इलाके में स्थित अली मोहल्ला में नशा तस्कर अमरजीत के घर पर पुलिस और नगर निगम द्वारा कार्रवाई कर दी। आरोपी अमरजीत ने नशा तस्करी से कमाए हुए पैसे से इलीगल कंस्ट्रक्शन की हुई थी। जिसको लेकर नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस जारी किया गया था। लेकिन इसका स्पष्टीकरण ना मिलने पर नगर निगम और पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में आज इलीगल कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई एडीसीपी सिटी -1 आकर्षि जैन और एसीपी सेंट्रल अमनदीप कुमार के नेतृत्व में हुई। अधिकारियों ने बताया…
यादगीर (वीकैंड रिपोर्ट) – RSS path Sanchalan : कर्नाटक के यादगीर जिले के गुरमितकल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को पथ संचलन निकालने की अनुमति मिल गई है। यह इलाका कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का गृह क्षेत्र है। यह आयोजन आरएसएस की शताब्दी वर्षगांठ के मौके पर हो रहा है। यादगीर जिला प्रशासन ने पथ संचलन की मंजूरी देते समय कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं। इससे पहले रविवार को कर्नाटक में संघ का पथ संचलन नहीं हो सका। मंत्री प्रियांक खड़गे के गृह निर्वाचन क्षेत्र चित्तपुर में अधिकारियों ने शांति और कानून-व्यवस्था भंग होने की आशंका जताते हुए पथ…
मोगा (वीकैंड रिपोर्ट)- BJP will win Tarn Taran by-election Captain Amarinder : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज मोगा स्थित भाजपा कार्यालय पहुँचे और मीडिया से बातचीत की। उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग पर तीखा जुबानी हमला बोला और कहा कि सभी दलों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पंजाब से नशे का खात्मा करना चाहिए। तरनतारन उपचुनाव के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम वहाँ नहीं गए थे, लेकिन हमारी पार्टी बहुत मज़बूत है और हम यह चुनाव ज़रूर जीतेंगे। तरनतारन चुनाव में जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – जालंधर में दिनदहाड़े लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। भार्गव कैंप इलाके में लुटेरों ने दुकान पर बैठे सुनार पर पिस्तौल तान दी और उससे लाखों रुपये की नकदी और सोना लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद भार्गव कैंप थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और जाँच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि भार्गव कैंप स्थित दुकानदार ने जैसे ही अपनी दुकान खोली, लुटेरों ने पिस्तौल तान दी और लाखों रुपये के गहने और नकदी लूट ली। सीसीटीवी में यह घटना कैद होने के बाद, पुलिस ने अब जाँच शुरू…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Controversy in Swami Sant Das School : जालंधऱ का मशहूर स्कूल स्वामी संत दास स्कूल नए विवादों में फंस गया है। विवाद फैशन शो को लेकर है। इसके विरोध में हिन्दू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। हिंदू समुदाय का कहना है कि स्वामी संत दास स्कूल में धार्मिक मंत्रों के उच्चारण के दौरान फैशन शो करवाया जा रहा था। इस कारण उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इस संबंध में पुलिस कमिश्रर दफ्तर में मांग पत्र सौंपा जाएगा ताकि स्कूल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं फैशन शो की वीडियो सोशल मीडिया…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – India and China in Chushul : भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए भारत और चीन की सेनाओं ने 25 अक्टूबर को उच्च स्तरीय वार्ता की। कोर कमांडर स्तर की 23वें दौर की वार्ता भारत की ओर मोल्दो-चुशुल सीमा जंक्शन पर हुई। अधिकारियों ने बताया कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। बैठक में, दोनों पक्षों ने प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग के बीच बनी सहमति के अनुसार संवाद बनाए रखने का निर्णय लिया। दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने नेताओं के…
वाशिंगटन (वीकैंड रिपोर्ट)- PM Modi is a very strong leader : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान भारत से व्यापार समझौते और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र किया। ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी को सबसे शानदार दिखने वाला व्यक्ति करार दिया। साथ ही कहा कि वे फादर की तरह हैं। ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी जबरदस्त हैं। वे काफी मजबूत नेता हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने एक मौके पर उनसे कहा कि ‘हम लड़ते रहेंगे।’ ट्रंप…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Movie Thama enters the 100 crore club : बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की मूवी ‘थामा’ ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। थामा मैडॉक के हॉरर कॉमे़डी यूनिवर्स का हिस्सा है और इसका स्त्री, भेड़िया और मुंज्या कनेक्शन भी है। फिल्म खून पीने वाले बेतालों को लेकर है। ‘थामा’ ने 8वें दिन 5.50 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद इसने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली। इसका कुल कलेक्शन 101.10 करोड़ तक पहुंच गया है। इसी के साथ ही ये आयुष्मान खुराना के करियर की 5वीं फिल्म बन गई है, जिसने 100 करोड़…
